BJP; ‘घर की बातें पान ठेले में नहीं होनी चाहिए…’, नाराज बीजेपी कार्यकर्ताओं को सीएम विष्णु देव साय का संदेश

रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कल पार्टी के सभी प्रकोष्ठों की प्रदेश कार्यसमिति बैठक हुई. बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और अलग-अलग प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक और पदाधिकारी शामिल हुए. इस दौरान सीएम विष्णु देव साय ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को हिदायत देते हुए कहा कि ‘घर के अंदर की बातें पान ठेले में नहीं होनी चाहिए’.

दरअसल नवा रायपुर के नकटी में अवैध कब्जा तोडफोड मामले को लेकर पार्टी में जबरदस्त अंदरुनी खिंचातान चल रही है। नेता -कार्यकर्ता सभी अपनी अपनी गुबार निकाल रहे है। निगम मंडल में नियुक्ति को लेकर नाराजगी के साथ खेमेबाजी अलग चल रही है। ऐसे में संगठन के आलावा मुख्यमंत्री को भी कार्यकर्ताओं को सीख देनी पड रही है।

प्रभावी प्रचार-प्रसार ही पार्टी को दोबारा सत्ता में लाने का आधार बनेगा

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार ही पार्टी को दोबारा सत्ता में लाने का आधार बनेगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करें. मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यशैली समझाते हुए कई प्रतीकात्मक उदाहरण दिए.

चार गुण जरुरी

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के पास चार गुण होना जरुरी है। “कार्यकर्ता के पास बर्फ की फैक्ट्री होनी चाहिए”, यानी उसका दिमाग हमेशा शांत रहना चाहिए. “मुंह में शक्कर की फैक्ट्री होनी चाहिए”, यानी सभी से मधुर व्यवहार करना चाहिए. वहीं “पैरों में चक्र होना चाहिए”, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचकर पार्टी की विचारधारा और सरकार की योजनाओं को पहुंचाया जा सके.

परिवार में मतभेद स्वाभाविक – सीएम साय

उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता में पार्टी के प्रति अगाध श्रद्धा और समर्पण होना चाहिए, जिससे संगठन में प्रेम, विश्वास और आपसी समन्वय बना रहे. मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी एक परिवार हैं और परिवार में कभी-कभी मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन अंततः सभी को मिलकर पार्टी और संगठन के हित में काम करना चाहिए. मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन का संदेश देते हुए कहा कि ‘संगठन के अंदर की बातें सार्वजनिक स्थानों या पान ठेलों पर चर्चा का विषय नहीं बननी चाहिए’. आज सोशल मीडिया का दौर है, इसलिए अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं से भी सतर्क रहना जरूरी है

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; गुरु खुशवंत सिंह के घर में सियासी सेंध!, बड़े भाई के कांग्रेस प्रवेश करते ही सिंहदेव ने खोला पुराना राज…….

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ की सियासत में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत सिंह के बड़े भाई ढाल दास सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. उनके कांग्रेस…

    POLITICS; सोनम वांगचुक की पदयात्रा को ‘कॉकरोचों’ का समर्थन, 19 सितंबर से ‘लेह चलो आंदोलन’

    नईदिल्ली, सोनम वांगचुक ने 19 सितंबर से लद्दाख में पदयात्रा निकालने का ऐलान किया है. उन्होंने इस पदयात्रा में शामिल होने के लिए कॉकरोचों से समर्थन मांगा था. हालांकि, कॉकरोच…

    You Missed

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले