FLYING TAXI; भारत की पहली इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सी e200X के प्रोटोटाइप से पर्दा उठा, 3 लोगों के बैठने की जगह और 110 km रेंज

चैन्नई,  द ईप्लेन कंपनी ने अपने पहले फुल-साइज e200X इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सी प्रोटोटाइप को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। हेलिकॉप्टर की तरह वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग करने में सक्षम यह विमान भारत के भविष्य के अर्बन मोबिलिटी और एविएशन सेक्टर को पूरी तरह बदलने के लिए तैयार है। आईआईटी मद्रास डिस्कवरी कैंपस में विकसित यह प्रोटोटाइप एक बार चार्ज करने पर 110 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम है। इस 3-सीटर (1 पायलट + 2 यात्री) फ्लाइंग टैक्सी में 800V हाई-वोल्टेज ईवी पावरट्रेन और अडवांस्ड कार्बन फाइबर कंपोजिट एयरफ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। जमीनी परीक्षणों के बाद कंपनी का लक्ष्य 2027 के अंत तक इसकी प्रमाणित उड़ानों और 2028 तक एयर एम्बुलेंस सेवाओं की शुरुआत करना है।

द ईप्लेन कंपनी का यह फ्लाइंग टैक्सी एक बार फुल चार्ज होने पर 110 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। इसमें कुल 3 लोगों (1 पायलट और 2 यात्री) के बैठने की क्षमता है। विमान के निर्माण में अडवांस्ड कार्बन फाइबर कंपोजिट एयरफ्रेम का इस्तेमाल किया गया है और यह 800V हाई-वोल्टेज ईवी पावरट्रेन पर चलता है, जिसे थर्मल ओवरहीटिंग से बचाने और रैपिड चार्जिंग के लिए डिजाइन किया गया है।

डेवलपमेंट और टेस्टिंग फेज​

छोटे पैमाने के एयरक्राफ्ट (जैसे 2021 का ATVA और 2023 का भारी-भरकम e50) के साथ 10,000 किलोमीटर से ज्यादा का वास्तविक उड़ान परीक्षण पूरा करने के बाद यह फुल-साइज प्रोटोटाइप सामने आया है। मौजूदा समय में यह प्रोटोटाइप आईआईटी मद्रास डिस्कवरी कैंपस स्थित 60,000 वर्ग फुट की अत्याधुनिक सुविधा में मौजूद है और अब अपने ग्राउंड टेस्टिंग फेज में प्रवेश कर रहा है।

  • आपको बता दें कि ईप्लेन के इस इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सी में ऑटोनोमस फ्लाइंग के लिए भारी डेटा को प्रोसेस करने वास्ते NVIDIA IGX Thor प्लैटफॉर्म और HENSOLDT के नेक्स्ट-जेन एवियोनिक्स सूट को इंटिग्रेट किया गया है, जो सटीक नैविगेशन और सुरक्षित टेलीमेट्री सुनिश्चित करता है।
  • कंपनी के पास पहले से ही 33 देशों में पेटेंटेड Synergistic Lift IP टेक्नॉलजी और 2023 में DGCA से प्राप्त डिजाइन ऑर्गनाइजेशन अप्रूवल (DOA) मौजूद है।
  • जमीनी परीक्षण सफल होने के बाद, कंपनी का लक्ष्य लेट 2027 तक सर्टिफाइड उड़ानों को शुरू करना है, जिसके तुरंत बाद 2028 में एयर एम्बुलेंस सेवाओं की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद क्रमशः सर्टिफाइड एयर एम्बुलेंस वेरिएंट (PT2) और एयर-टैक्सी (PT4) को लाने की योजना है।​
  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAILWAY; रायपुर रेल मंडल में दुर्ग, रायपुर, भाटापारा स्टेशनों पर बाबाधाम श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का ठहराव

    *नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-मधुपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी के मध्य 05-05 फेरों के लिये श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन रायपुर, रेलवे प्रशासन द्वारा श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों…

    RAILWAAY; रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी परेशानी, रायपुर मंडल में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में एक बार फिर रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। अधोसंरचना विकास के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’