RAILWAY; रायपुर रेल मंडल में दुर्ग, रायपुर, भाटापारा स्टेशनों पर बाबाधाम श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का ठहराव

*नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-मधुपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी के मध्य 05-05 फेरों के लिये श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन

रायपुर, रेलवे प्रशासन द्वारा श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु गाड़ी संख्या 08895/08896 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मधुपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी के मध्य 05-05 फेरों के लिये श्रावणी मेला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है ।

गाड़ी संख्या 08895 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मधुपुर श्रावणी मेला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से  01 अगस्त से  29 अगस्त 2026 तक (05 फेरा ) प्रत्येक शनिवार को तथा गाड़ी संख्या 08896 मधुपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी श्रावणी मेला साप्ताहिक स्पेशल  ट्रेन मधुपुर  से 02 अगस्त से  30  अगस्त 2026 तक (05 फेरा ) प्रत्येक रविवार को चलेगी  । *इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दोनों दिशाओं में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनादगाँव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, बेलपहाड़  एवं ब्रजराजनगर स्टेशनों में दिया गया है |*

*गाड़ियों की समय सारिणी*

 गाड़ी संख्या 08895 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-मधुपुर श्रावणी मेला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से 04:30 बजे प्रस्थान कर गोंदिया आगमन 06:28 बजे, प्रस्थान 06:30 बजे, डोंगरगढ़ आगमन 07:30 बजे, प्रस्थान 07:32 बजे, राजनांदगांव आगमन 07:58 बजे, प्रस्थान 08:00 बजे, दुर्ग आगमन 08:35 बजे, प्रस्थान 08:37 बजे, रायपुर आगमन 09:30 बजे, प्रस्थान 09:35 बजे, भाटापारा आगमन 10:35 बजे, प्रस्थान 10:37 बजे, बिलासपुर आगमन 11:40 बजे, प्रस्थान 11:50 बजे, चांपा आगमन 12:41 बजे, प्रस्थान 12:43 बजे, रायगढ़ आगमन 13:51 बजे, प्रस्थान 13:53 बजे, बेलपहाड़ आगमन 14:29 बजे, प्रस्थान 14:31 बजे, ब्रजराजनगर आगमन 14:40 बजे, प्रस्थान 14:42 बजे अपने निर्धारित मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुए अगले दिन 06:00 बजे मधुपुर पहुंचेगी।

 इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08896 मधुपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी श्रावणी मेला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन मधुपुर से 09:00 बजे प्रस्थान कर अपने निर्धारित मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ब्रजराजनगर आगमन 23:50 बजे, प्रस्थान 23:52 बजे, बेलपहाड़ आगमन 00:01बजे, प्रस्थान 00:03 बजे, रायगढ़ आगमन 00:55 बजे, प्रस्थान 00:57 बजे, चांपा आगमन 02:15 बजे, प्रस्थान 02:17 बजे, बिलासपुर आगमन 03:20 बजे, प्रस्थान 03:30 बजे, भाटापारा आगमन 04:18 बजे, प्रस्थान 04:20 बजे, रायपुर आगमन 05:20 बजे, प्रस्थान 05:25 बजे, दुर्ग आगमन 06:20 बजे, प्रस्थान 06:22 बजे, राजनांदगांव आगमन 06:48 बजे, प्रस्थान 06:50 बजे, डोंगरगढ़ आगमन 07:15 बजे, प्रस्थान 07:17 बजे, गोंदिया आगमन 08:25 बजे, प्रस्थान 08:27 बजे होते हुए दूसरे दिन 11:50 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पहुंचेगी।

*अधिकाधिक कन्फ़र्म बर्थ की उपलब्धता*   
गाड़ी संख्या 08895 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-मधुपुर श्रावणी मेला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन में दिनाँक 01 अगस्त 2026 को एसी-III में – 145, स्लीपर में 420, दिनाँक 08 अगस्त 2026 को एसी-III में – 154, स्लीपर में 426, दिनाँक 15 अगस्त 2026 को एसी-III में – 155, स्लीपर में 429, दिनाँक 22 अगस्त 2026 को एसी-III में – 155, स्लीपर में 430, दिनाँक 29 अगस्त 2026 को एसी-III में – 155, स्लीपर में 430 बर्थ उपलब्ध है ।

इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या गाड़ी संख्या 08896 मधुपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी श्रावणी मेला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन में 02 अगस्त 2026 को एसी-III में – 190, स्लीपर में 528, दिनाँक 09 अगस्त 2026 को एसी-III में – 191, स्लीपर में 527, दिनाँक 16 अगस्त 2026 को एसी-III में – 191, स्लीपर में 527, दिनाँक 23 अगस्त 2026 को एसी-III में – 189, स्लीपर में 530, दिनाँक 30 अगस्त 2026 को एसी-III में – 191, स्लीपर में 528 बर्थ उपलब्ध है । *यात्रीगण कृपया अग्रिम आरक्षण कराकर कंफर्म सीट के साथ सुगम यात्रा का लाभ उठाएँ |*

*मध्यवर्ती स्टेशनों में गाड़ी का ठहराव*
इस श्रावणी मेला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का ठहराव दोनों दिशाओं में झारसुगुड़ा, बामड़ा, गारपोस, राजगंगपुर, राउरकेला, ओड़गा, बानो, पोकला, हटिया, रांची, मुरी, झालिदा, कोटशिला, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, कतरासगढ़, धनबाद तथा चित्तरंजन स्टेशनों पर भी प्रदान किया गया है।

*कोच संरचना*
इस विशेष ट्रेन में 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 10 शयनयान, 04 सामान्य श्रेणी तथा 02 एसएलआरडी सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे ।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FLYING TAXI; भारत की पहली इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सी e200X के प्रोटोटाइप से पर्दा उठा, 3 लोगों के बैठने की जगह और 110 km रेंज

    चैन्नई,  द ईप्लेन कंपनी ने अपने पहले फुल-साइज e200X इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सी प्रोटोटाइप को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। हेलिकॉप्टर की तरह वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग करने में…

    RAILWAAY; रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी परेशानी, रायपुर मंडल में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में एक बार फिर रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। अधोसंरचना विकास के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’