CGBEA; बैंक राष्ट्रीयकरण दिवस पर दृष्टिबाधित छात्राओं को यूनिफॉर्म एवं ब्रेल सामग्री वितरित

रायपुर, बैंक राष्ट्रीयकरण दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन (CGBEA) ने सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (NAB), रायपुर की दृष्टिबाधित छात्राओं के लिए विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर छात्राओं को स्कूल यूनिफॉर्म वितरित की गई तथा उनकी शिक्षा को सुगम बनाने के लिए ब्रेल सामग्री उपलब्ध कराने की पहल की गई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बैंक राष्ट्रीयकरण का उद्देश्य केवल बैंकिंग सेवाओं का विस्तार ही नहीं, बल्कि समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना भी है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए CGBEA समय-समय पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहा है और भविष्य में भी समाज के जरूरतमंद एवं दिव्यांग वर्ग के सहयोग के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुआ। यूनिफॉर्म वितरण के उपरांत CGBEA के पदाधिकारियों ने संस्था प्रबंधन से छात्राओं की शैक्षणिक आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। संस्था की ओर से बताया गया कि ब्रेल लिपि पेपर एवं ब्रेल किट की तत्काल आवश्यकता है। इस पर CGBEA एवं सहयोगी बैंकों के प्रतिनिधियों ने तत्काल सहयोग का निर्णय लेते हुए ब्रेल पेपर हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की तथा 15 ब्रेल किट उपलब्ध कराने की घोषणा की, जिससे दृष्टिबाधित छात्राओं की शिक्षा और अधिक सुगम हो सकेगी।

कार्यक्रम में नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड, रायपुर की ओर से श्री तिवारी एवं वार्डन श्रीमती भगवती उपस्थित रहीं। वहीं छत्तीसगढ़ बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष ओम वर्मा, चेयरमैन शिरीष नलगुंडवार, उप महासचिव अनुपम एक्का, वरिष्ठ साथी श्री बिष्ट, एस के अग्रवाल, मनमीत एवम संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CHURCH; प्रार्थना और चंगाई सभाओं के विरोध के बीच 40 चर्चों में गैर-ईसाइयों की एंट्री पर रोक, बाहर लगाए गए सूचना बोर्ड

    0 क्रिश्चियन फोरम का बड़ा फैसला रायपुर, छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में प्रार्थना और चंगाई सभाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब एक नया मोड़ सामने आया है।…

    RAILWAY; उत्कृष्ट टिकट चेकिंग प्रदर्शन करने वाले 9 रेलकर्मियों का सम्मान

    रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में टिकट चेकिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों के उत्साहवर्धन एवं उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना के उद्देश्य…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर