RAILWAY; सावधान !, स्टेशन में धूम्रपान, भीख माँगना, ट्रेन में जबरन प्रवेश एवं अवैध सामान ले जाने पर अब 2,000 रुपये जुर्माना

0 जन विश्वास अधिनियम, 2026 के तहत भारतीय रेलवे में संशोधित दंड प्रावधान लागू

रायपुर/बिलासपुर , भारतीय रेलवे ने रेल यात्रा को अधिक सुरक्षित, अनुशासित एवं सुव्यवस्थित बनाने तथा रेलवे नियमों के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जन विश्वास अधिनियम, 2026 के अंतर्गत संशोधित दंड प्रावधान 20 जून 2026 से लागू किये हैं।

नए प्रावधानों के अनुसार बिना टिकट अथवा धोखाधड़ीपूर्वक यात्रा करने पर लगाए जाने वाले न्यूनतम जुर्माने तथा न्यूनतम अतिरिक्त प्रभार (Minimum Excess Charge) को बढ़ाकर ₹500 कर दिया गया है। संशोधित दंड प्रावधानों के अनुसार प्रमुख उल्लंघनों पर निम्नानुसार जुर्माना निर्धारित किया गया है :-

• बिना टिकट/धोखाधड़ीपूर्वक यात्रा या न्यूनतम अतिरिक्त प्रभार – ₹500
• रेलवे परिसर अथवा ट्रेनों में नशे की हालत में उपद्रव या अशोभनीय व्यवहार – ₹1,000
• धूम्रपान, भीख माँगना, आरक्षित कोचों में अनधिकृत प्रवेश अथवा सामान ले जाने संबंधी नियमों का उल्लंघन – ₹2,000
• महिलाओं के लिए आरक्षित कोच में पुरुषों द्वारा यात्रा करना – ₹2,500
• प्रतिबंधित, विस्फोटक अथवा अन्य खतरनाक वस्तुओं का परिवहन – ₹10,000 तक का जुर्माना, साथ ही संबंधित प्रावधानों के अनुसार ऐसे सामान को हटाने/जब्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

इन संशोधित दंड प्रावधानों का उद्देश्य रेलवे परिसरों एवं ट्रेनों में नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी रोक लगाना, यात्रियों में अनुशासन को बढ़ावा देना तथा सभी यात्रियों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ एवं संरक्षित यात्रा वातावरण सुनिश्चित करना है। भारतीय रेलवे सभी यात्रियों से अपील करता है कि वे वैध टिकट के साथ यात्रा करें, रेलवे के नियमों एवं निर्देशों का पालन करें तथा सुरक्षित, संरक्षित और सुगम रेल यात्रा सुनिश्चित करने में रेलवे प्रशासन का सहयोग करें।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAILWAY; स्लीपर श्रेणी के यात्रियों को राहत ,अमरकंटक एक्सप्रेस में मिलेगा बेड रोल

    रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का रायपुर रेल मंडल यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक एवं गुणवत्तापूर्ण यात्रा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है । इसी क्रम में गाड़ी संख्या…

    RAILWAY; स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेनलेस स्टील एवं आरसीसी बेंचों की व्यवस्था

    रायपुर, यात्रियों को बेहतर एवं आरामदायक प्रतीक्षा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल द्वारा विभिन्न रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्मों एवं वेटिंग हाल…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र