CRIME; महिला आयोग ने महिलाओं के सम्मान के विरुद्ध आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को गंभीरता से लिया

रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने शनिवार को संजय बघेल और सुरेन्द्र वर्मा द्वारा फेसबुक पर महिलाओं के सम्मान के विरुद्ध की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों, फोटो और वीडियो को संज्ञान में लिया। आयोग ने इसे अत्यंत गंभीर प्रकरण मानते हुए त्वरित कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
संजय बघेल पूर्व पार्षद एवं प्रभारी महामंत्री, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, भाटापारा शहर (जिला बलौदाबाजार) हैं, जबकि सुरेन्द्र वर्मा बिलासपुर के कांग्रेस पदाधिकारी हैं। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया (फेसबुक) पर महिलाओं के सम्मान के खिलाफ अमर्यादित और आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की।

आयोग अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार और पुलिस अधीक्षक बिलासपुर से चर्चा की। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

आयोग ने विशेष रूप से एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) से निर्मित आपत्तिजनक फोटो और वीडियो की जांच पर जोर दिया है। सामग्री बनाने और पोस्ट करने वालों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर तीन दिन के भीतर महिला आयोग को कार्रवाई रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया है।

राज्य महिला आयोग ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर महिलाओं के सम्मान के खिलाफ किसी भी तरह की अमर्यादित सामग्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TEACHER; छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक के 795 पदों पर निकली भर्ती, नोटिफिकेशन जारी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत सहायक शिक्षक (LSAT-26) भर्ती…

    FOREST; इस माह चार आईएफएस अफसर सेवानिवृत होंगे, अरण्य में भारी फेरबदल के आसार

    रायपुर, अफसरों की कमी से जूझ रहे वन मुख्यालय छत्तीसगढ में अगले महीने फिर से चार आईएफएस अधिकारी कम हो जाएंगे। इस माह जुलाई के अंत में चार अफसर सेवानिवृत्त…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र