GAME;कृषि महाविद्यालय रायपुर की प्राध्यापिका एवं छात्रा ने राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में जीते स्वर्ण पदक

रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय, रायपुर की प्राध्यापिका, डॉ. राजश्री गायन तथा द्वितीय वर्ष की छात्रा एवं 8 सीजी गर्ल्स बटालियन (NCC) की कैडेट सुश्री रिद्धिमा अग्रवाल ने 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं।

इस प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 21 जुलाई 2026 तक माना स्थित शूटिंग रेंज, रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन के तत्वावधान में किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के निशानेबाजों ने विभिन्न वर्गों में भाग लिया। डॉ. राजश्री गायन ने 10 मीटर एवं 25 मीटर एयर पिस्टल (महिला मास्टर्स वर्ग) में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर दो स्वर्ण पदक अर्जित किए। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन ने कॉलेज एवं विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया। इसी प्रकार कृषि महाविद्यालय, रायपुर की द्वितीय वर्ष की छात्रा एवं 8 सीजी गर्ल्स बटालियन (NCC) की कैडेट रिद्धिमा अग्रवाल ने 50 मीटर ओपन साइट राइफल महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. गिरीश चंदेल ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थी एवं शिक्षक शिक्षा के साथ-साथ खेल और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचा रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी महाविद्यालय के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

कृषि महाविद्यालय रायपुर की एनसीसी कैडेट सानंदा शोविता को मुख्यमंत्री सर्वश्रेष्ठ कैडेट पुरस्कार

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय, रायपुर की छात्रा एवं 8 सीजी गर्ल्स बटालियन (एनसीसी) की कैडेट सुश्री सानंदा शोविता का चयन वर्ष 2025-26 के लिए मुख्यमंत्री सर्वश्रेष्ठ सीनियर विंग (SW) कैडेट पुरस्कार हेतु किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान एनसीसी में उत्कृष्ट नेतृत्व, अनुशासन, प्रशिक्षण, सामाजिक सेवा तथा उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए प्रदान किया जाता है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रतिवर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एनसीसी कैडेटों एवं एनसीसी अधिकारियों को मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री एवं एनसीसी दिवस नगद पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। 8 सीजी गर्ल्स बटालियन, एनसीसी, रायपुर द्वारा जारी चयन सूची में कृषि महाविद्यालय, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की कैडेट सुश्री सानंदा शोविता का चयन मुख्यमंत्री सर्वश्रेष्ठ एसडी/सडब्ल्यू कैडेट पुरस्कार के लिए किया गया है। इस पुरस्कार के अंतर्गत उन्हें रू. 25,000 की नगद राशि एवं सम्मान प्रदान किया जाएगा। कुलपति डाॅ. गिरीश चंदेल ने सुश्री सानंदा को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GAME;छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के लिए 28-29 सितम्बर को टीम सलेक्शन ट्रायल, 6 टीमें बनेंगी

    *समन्वय और तकनीकी सहायता के लिए खेल विभाग ने अधिकारियों को दी जिम्मेदारी रायपुर, रायपुर में होने वाले छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन के टीमों के चयन के लिए…

    GAME; गैर-आवासीय खेल अकादमियों में प्रवेश और प्रवेश नवीनीकरण के लिए चयन ट्रायल 23-24 सितम्बर को

    *तीरंदाजी, फुटबॉल, हॉकी और एथलेटिक्स खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल, आधार कॉर्ड, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र या जन्मतिथि के उल्लेख वाली प्रमाणित अंकसूची उपलब्ध कराना अनिवार्य रायपुर. राज्य…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर