भांजी की शादी में डांस करते अचानक गिर पड़ा बीएसपी इंजीनियर, हार्ट अटैक से हुई मौत

दुर्ग, छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्‍लीराजहरा में एक शादी समारोह में उस समय सनसनी मच गई, जब एक शख्‍स की डांस करते-करते गिर गया और उसकी मौत हो गई। पहले लोगों को लगा की शख्‍स एक्टिंग कर रहा है और उसे आवाज दी, लेकिन वह नहीं उठा। इस घटना के बाद पूरे शादी का माहौल गम में बदल गया। स्‍वजन उसे अस्पताल ले गए लेकिन वहां तक पहुंचने में काफी देर हो चुकी थी। मृतक भिलाई स्‍टील प्‍लांट में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर है।

शादी की खुशियां बदली मातम में

जानकारी के मुताबिक दिलीप राउतकर भिलाई स्टील प्लांट के दल्ली राजहरा में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर हैं। दिलीप के दोस्त केशव जाम्बुलकर ने बताया कि उनकी भांजी की दल्ली राजहरा में ही शादी थी। वो भांजी की शादी को लेकर काफी खुश थे। रात 12 बजे के करीब दिलीप और उनके रिश्तेदार स्टेज में दूल्हा-दुल्हन के साथ डांस करने लगे। 52 वर्षीय दिलीप इतना नाचे कि अचानक उन्हें सीने में दर्द हुआ लेकिन उन्होंने दर्द को नजरंदाज कर दिया।

नाचते-नाचते स्टेज पर गिर गए

थोड़ी देर में उन्हें अटैक आया और नाचते-नाचते स्टेज पर वो बैठ गए, फिर वहीं गिर गए। वहां उनके साथ नाच रहे अन्य लोग पहले तो समझ नहीं पाए, लेकिन जब काफी देर बाद भी कोई हलचल नहीं हुई तो ये देखकर घबरा गए। उन्होंने दिलीप को हिलाकर उठाने की कोशिश की लेकिन तब तक दिलीप की सांसे थम गईं।

दो बेटियों के सर से उठा पिता का साया

अटैक आने के बाद दिलीप को तुरंत डोंगरगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अगले दिन पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। दिलीप की मौत के बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया है। दिलीप राउतकर के बड़े भाई राजेश डोंगरगढ़ में आई स्पेशलिस्ट हैं। दिलीप की 10 और 12 साल की दो बेटियां हैं। उनके जाने से बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया है।

  • Related Posts

    FOREST; अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, फर्जी पत्र से ढुलाई करते पकड़ा एक ट्रक, तीन ट्रैक्टर,

    दुर्ग, छत्तीसगढ के बालोद जिले में वन विभाग ने बीती रात ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए प्रतिबंध लकड़ी का परिवहन करते तीन ट्रैक्टर और एक माजदा को जब्त किया. सभी गाड़ियों…

    FRAUD; अंतर्राज्यीय करेंसी ठगी गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 7 सदस्य गिरफ्तार… 4 करोड़ का कैश जब्त

    रायपुर. रायपुर पुलिस ने वॉश एंड वॉश (Black Currency) ठगी के एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक गिरोह वर्ष 2005…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार