NEET; बड़े बदलावों के साथ नीट काउंसलिंग 5 अगस्त से शुरू, ये रहा पूरा शेड्यूल

नईदिल्ली, मेडिकल कोर्स में एडमिशन की राह देख रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने शनिवार को MBBS और दूसरे अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। ऑल इंडिया कोटा (AIQ) के तहत नीट यूजी काउंसलिंग का पहला राउंड 5 अगस्त 2026 से शुरू होगा और 2026-27 बैच का एकेडमिक सेशन 8 सितंबर 2026 से शुरू होगा जाएगा।

एमसीसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर नीट यूजी 2026 का काउंसलिंग शेड्यूल जारी किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर काउंसलिंग से जुड़े नियम, पात्रता, सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया और जरूरी दिशा-निर्देश देख सकते हैं।

जारी सेड्यूल के मुताबिक  डीम्ड और सेंट्रल यूनिवर्सिटी के लिए AIQ काउंसलिंग का पहला राउंड 5 अगस्त से 17 अगस्त तक होगा। जॉइन करने की आखिरी तारीख 22 अगस्त होगी। MBBS, BDS और BSc नर्सिंग में ऑल इंडिया कोटा और केंद्रीय संस्थानों की सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन, सीट अलॉटमेंट और जॉइन करने की तारीख आदि शेड्यूल यहां देख सकते हैं।

काउंसिलिंग शेड्यूल

राउंडरजिस्ट्रेशन शुरूरजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीखचॉइस फिलिंग और लॉकिंगसीट अलॉटमेंट रिजल्टकॉलेज में रिपोर्ट/एडमिशन की तारीख
105 अगस्त12 अगस्त (दोपहर 3 बजे तक)6 अगस्त से 13 अगस्त17 अगस्त 202618 अगस्त से 22 अगस्त
225 अगस्त29 अगस्त (दोपहर 3 बजे तक)25 अगस्त से 30 अगस्त02 सितंबर 202603 सितंबर से 08 सितंबर तक
3 (मॉप-अप राउंड)11 सितंबर15 सितंबर11 सितंबर से 16 सितंबर18 सितंबर19 सितंबर से 26 सितंबर
ऑनलाइन स्ट्रे वैकेंसी राउंड28 सितंबर30 सितंबर28 सितंबर से 30 सितंबर03 अक्टूबर04 अक्टूबर से 10 अक्टूबर

शेड्यूल में हर राउंड के बाद मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) और स्टेट काउंसलिंग अथॉरिटी द्वारा जॉइन करने वाले कैंडिडेट्स के वेरिफिकेशन के लिए समय-सीमा भी दी गई है। सीट प्रोसेसिंग और उसके बाद सीट अलॉटमेंट। MCC ने सभी भाग लेने वाले संस्थानों, राज्य काउंसलिंग अथॉरिटी और तय एजेंसियों को शेड्यूल का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। इसने संस्थानों से यह भी कहा है कि काउंसलिंग प्रोसेस समय पर पूरा करने के लिए सभी शनिवार, रविवार और सरकारी छुट्टियों को वर्किंग डे माना जाए।

अपग्रेड के लिए फिजिकल रिपोर्टिंग नहीं: अपग्रेड चाहने वाले उम्मीदवारों के लिए फिजिकल रिपोर्टिंग की जरूरत नहीं है। संशोधित काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत, जिन उम्मीदवारों को सीट अलॉट होती है और जो बाद के राउंड में ‘अपग्रेड’ या ‘अपग्रेड करने के इच्छुक’ ऑप्शन चुनते हैं, उन्हें अलॉट किए गए कॉलेज में जाकर रिपोर्ट करने की जरूरत नहीं है। उनकी अलॉट की गई सीट MCC पोर्टल में सेफ रहेगी और वे बिना ट्रैवल किए अगले राउंड में भाग ले सकेंगे।

2. सीट छोड़ने की सुविधा ऑनलाइन की गई: MCC ने उन नीट उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन सीट छोड़ने (Seat Resignation) की सुविधा उपलब्ध होगी। स्टूडेंट्स एमसीसी की काउंसलिंग के जरिए ऑनलाइन सीट रिजाइन लेटर जमा कर सकते हैं। यह सुविधा केवल प्रत्येक काउंसलिंग फेज के लिए घोषित लागू नियमों और समय-सीमा के अनुसार उपलब्ध होगी। उन्हें कॉलेज जाने की जरूरत नहीं है। पहले अलॉट की गई सीट छोड़ने के लिए संबंधित कॉलेज में जाना पड़ता था।

NRI कोटा डॉक्यूमेंट्स ऑनलाइन: डीम्ड यूनिवर्सिटीज में NRI कोटे का फायदा उठाने वाले उम्मीदवारों को अपने डॉक्यूमेंट्स जमा करने के लिए अलग से लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। अब वे अपने डॉक्यूमेंट्स सीधे MCC काउंसलिंग पोर्टल के माध्यम से अपलोड कर सकेंगे। पहले, डीम्ड यूनिवर्सिटीज में NRI कोटा के तहत सीट का दावा करने के लिए डॉक्यूमेंट्स की जांच या वेरिफिकेशन अलग से कोऑर्डिनेशन करना पड़ता था।

बता दें कि MCC द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, DGHS NEET UG में केवल 15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) और 100% डीम्ड और सेंट्रल यूनिवर्सिटीज के लिए काउंसलिंग करता है। ज्यादातर सीटें संबंधित राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की सरकारों के अंतर्गत आता है, इसलिए यह जरूरी है कि उम्मीदवारों को सही फैसला लेने के लिए सीटों की संख्या, संस्थानों द्वारा ली जाने वाली फीस आदि की जानकारी आसानी से मिल सके।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RUSELT; डी.एल.एड. प्रथम एवं द्वितीय वर्ष मुख्य/अवसर परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित

    0 छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट पर उपलब्ध, परीक्षार्थी रोल नंबर से देख सकेंगे परिणाम रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE), रायपुर ने डी.एल.एड. (द्विवर्षीय पाठ्यक्रम) प्रथम एवं द्वितीय…

    SCHOOL; आरटीई की रिक्त सीटों का प्रकटीकरण 21 जुलाई तक, निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए तीसरा व अंतिम चरण 22 जुलाई से

    रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार, निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम, 2009 के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए निजी विद्यालयों में कक्षा…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र