अर्जुन तिवारी
बलौदाबाजार, पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ विकासखंड पलारी के ग्राम बांसबिनौरी में स्वर्गीय मोहन सिंह ध्रुव की प्रेरणा से प्रेरित होकर भरतलाल ध्रुव ने विगत 1995-96 से लगभग 31 वर्षों से पेड़ लगाते आ रहे है,,वह पेड़ आज हरे भरे वृक्ष का आकार ले लिया है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखना तथा समाज में एकता, भाईचारे और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देना था।
इस तारतम्य में गत दिवसा वृक्षारोपण अभियान का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। पूर्व सहायक आयुक्त, परिवहन विभाग छत्तीसगढ़ बी. एल. ध्रुव एवं समाजसेवी मनोज ध्रुव के नेतृत्व में स्वयं के व्यय से ग्राम के भाटा मैदान सहित विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों पौधों का रोपण किया गया। पौधों की सुरक्षा के लिए उनके चारों ओर पत्थरों से घेरा बनाकर संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि बीएल. ध्रुव के प्रयासों से पूर्व वर्षों में दर्रीपार तालाब, बड़े तालाब, नवाडीह मार्ग एवं अन्य सड़कों के किनारे लगाए गए 200 से अधिक बरगद , पीपल ,नीम ,आम के पोधे आज हरे-भरे वृक्ष बन चुके हैं, जो क्षेत्र की हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का जीवंत उदाहरण हैं।
इस अवसर पर मनोज ध्रुव ने पर्यावरण संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए बी.एल. ध्रुव का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया।
साथ ही ग्रामीणों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प भी लिया।
गोंडवाना भवन बांसविनौरी में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बांसविनौरी के सरपंच प्रतिनिधि संतलाल धीरहे,, उपसरपंच प्रमिला ध्रुव,पंचगण नारद विश्वकर्मा, पुष्पा बहादुर ब्रह्मदेव रवि देवांगन,ग्रामवासी,वरिष्ठ नागरिक पंवर सिंह ध्रुव ,रामलाल सेन,श्यामबाबू ध्रुव,बाबू राम ध्रुव,नेमीचंद ध्रुव, रामनारायण साहू,जगदीश ध्रुव, केशव कुंजम,चंद्रेश ध्रुव,जितेंद्र ध्रुव, डेरहा राम ध्रुव, मोतीलाल खूंटे, भानू ध्रुव ,कमलेश ध्रुव, बाबू राम ध्रुव चक सरपंच,रविन्द्र भारद्वाज,दीनदयाल यादव, कृष्णा ध्रुव , ढाल सिंह ध्रुव,मातृ शक्ति सरस्वती ध्रुव,, कुमारी सेन,शकनी ध्रुव, जागृति ध्रुव,चंद्रकला ध्रुव,पृत शक्ति ,युवा शक्ति लक्ष्मण ध्रुव जीत राम दुर्गेश ध्रुव सूर्या ध्रुव, कृष्णा ध्रुव,प्रमुख रूप से शामिल रहे।







