रायपुर/पुरी, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल महामहि रमेन डेका एवं रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरन्दर मिश्रा ने सपत्नीक एवं सपरिवार पवित्र नगरी जगन्नाथपुरी पहुंचकर महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी के दर्शन किए तथा विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर परिवारजनों के साथ उन्होंने महाप्रभु जगन्नाथ के दिव्य दर्शन कर श्रद्धा एवं भक्ति के साथ पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में आध्यात्मिक वातावरण के बीच महाप्रभु के दर्शन से वे भावविभोर नजर आए। विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कामना की कि महाप्रभु जगन्नाथ की कृपा समस्त प्रदेशवासियों पर बनी रहे, छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़े तथा हर परिवार में सुख, शांति और खुशहाली आए। साथ ही महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी से प्रदेश की उन्नति, जनकल्याण एवं सर्वांगीण विकास के लिए मंगलकामना की गई।







