CNG BLAST; दिल्ली में सीएनजी पंप पर धमाका, तीन की मौत, कई घायल

नईदिल्ली,  दिल्ली में टिकरी कलां के पास स्थिति एक CNG पंप पर गुरुवार को जोरदार धमाका हो गया. जिसमें 3 की मौत हो गई और 5 लोग घायल हैं. सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई. फिलहाल, स्थिति अब सामान्य है.

जानकारी के अनुसार, हादसा गुरुवार की दोपहर करीब साढ़े 3 बजे हुआ. दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन के पास सीएनजी पंप पर धमाके की सूचना मिली थी. मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि ट्रक में सीएनजी भरने के दौरान अचानक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया. जिसकी वजह से यह हादसा हो गया. हादसा इतना भयावह था कि एक व्यक्ति की जान चली गई

मची अफरा-तफरी

इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गनीमत रही कि ज्यादा नुकसान नहीं हुआ. हालांकि, इस दौरान बाबा हरिदास कॉलोनी निवासी मनीष (25) की मौत हो गई है. जबकि 5 लोग घायल हुए हैं. घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया. जहां उनका इलाज जारी है. अभी तक घायलों की जानकारी सामने नहीं आई है.

हादसे की जांच शुरू

फिलहाल, मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम ने हादसे की जांच शुरू कर दी है. वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस और तकनीकी टीमें इस बात की जांच कर रही हैं कि यह ब्लास्ट सिलेंडर की किसी खराबी के कारण हुआ है या किन वजहों से हुआ है. जांच के बाद ही हादसे की सही वजह का पता लग पाएगा.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; बिलाईगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष दामोदर दुबे को पद से हटाने का आदेश बरकरार, हाई कोर्ट में याचिका खारिज

    बिलासपुर ,छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने बिलाईगढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद दुबे को पद से हटाने और आगामी कार्यकाल के लिए अयोग्य घोषित करने के राज्य शासन के आदेश…

    ACCIDENT; विधायकपुन्नूलाल मोहले की भाई सहित तीन की मौत, मार्निंग वाक के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ के दशरंगपुर क्षेत्र में बिलासपुर-मुंगेली मुख्य मार्ग पर सुबह-सवेरे मॉर्निंग वॉक (टहलने)…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा