ED; रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकानों पर रेड, रामगोपाल अग्रवाल से जुड़े तार, ईडी की टीम कर रही दस्तावेजों की जांच

0 जीडी लॉजिस्टिक के संचालक और डॉक्टर कमलेश्वर अग्रवाल के भाई अनूप अग्रवाल के यहां भी छापा

दुर्ग,  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार को रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी। जानकारी के मुताबिक, ED की टीम ने रियल एस्टेट कारोबारी सजल जैन और विश्वास गुप्ता के निवास के साथ दुकानों में जांच शुरू की है।

बताया जा रहा है कि ED की टीम दुर्ग के जैन गली स्थित निवास पर पहुंची है। करीब तीन गाड़ियों में पहुंची टीम में 12 से अधिक अधिकारी शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए CRPF के जवानों को भी तैनात किया गया है।

इनपुट के आधार पर की कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल से जुड़े दस्तावेजों और जांच के दौरान मिले इनपुट के आधार पर ED की कार्रवाई रियल एस्टेट कारोबारियों तक पहुंची है। इसी इनपुट के आधार पर टीम द्वारा संबंधित ठिकानों पर दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। फिलहाल ED की कार्रवाई जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि टीम को क्या-क्या दस्तावेज या अन्य महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है।

इन जगहों पर भी ED की कार्रवाई जारी

बता दें कि ईडी ने आज कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, जीडी लॉजिस्टिक के संचालक और डॉक्टर कमलेश्वर अग्रवाल के भाई अनूप अग्रवाल के रविनगर स्थित घर और दफ्तर समेत चार ठिकानों पर छापामारी की है। इसी तरह रामगोपाल अग्रवाल के भतीजे प्रतीक अग्रवाल के धमतरी आवास पर छापा मारा है।

रामगोपाल के बाद कारोबारी अनूप अग्रवाल के ठिकानों पर भी छापेमारी …

 प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने केवल कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के ही ठिकानों पर नहीं, बल्कि उनके कई करीबियों के भी ठिकानों पर छापा मारे जाने की खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार, ईडी ने जीडी लॉजिस्टिक के संचालक और डॉक्टर कमलेश्वर अग्रवाल के भाई अनूप अग्रवाल के रविनगर स्थित घर और दफ्तर समेत चार ठिकानों पर छापामार कार्रवाई कर रही है. इसी तरह रामगोपाल अग्रवाल के भतीजे प्रतीक अग्रवाल के धमतरी आवास पर छापा मारा है. इस कार्रवाई में प्रवर्तन निदेशालय के दर्जनभर अधिकारी और पुलिस के जवान शामिल हैं जानकारी के अनुसार, ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेसी रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी स्थित निवास के सामने धमतरी विधायक ओंकार साहू समेत अनेक कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए हैं.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    MURDER; कोर्ट में ताबड़तोड़ फायरिंग, गैंगस्टर विनोद राणा की हत्या, मची अफरा-तफरी

    चंडीगढ, हरियाणा के हिसार में गुरुवार को कोर्ट में गैंगस्टर विनोद काणा की हत्या कर दी. अज्ञात हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और कोर्ट परिसर में उसे गोलियों…

    FIRE; होटल में भीषण आग! 9 लोगों की मौत, मृतकों में मासूम बच्चा भी शामिल

    कोलकाता, पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बुधवार तड़के सुबह एक होटल में लगी भीषण आग लगने के बाद अफरा तफरी मच गई. इस आग के कारण होटल में ठहरे हुए…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार