SUGAR; चीनी 20 रुपए हुई महंगी, कीमत में रिकॉर्ड उछाल से थोक मंडी से लेकर फुटकर बाजार तक चिंता

0 चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने उठाया बड़ा कदम, 1 सितंबर से लागू होगा नया नियम

नईदिल्ली- रायपुर, बारिश में पकोड़ों के साथ चाय की चुस्कियां लेना महंगा पड़ने लगा है। चीनी के दाम में अचानक आई तेजी ने घरेलू और चाय के खोखे वालों का बजट गड़बड़ा दिया है। चंद रोज पहले तक 48 से 50 रुपये प्रति किलोग्राम बिकने वाली चीनी के दाम अचानक 60 रुपये तक पहुंच गए हैं। थोक मंडी से लेकर फुटकर बाजार तक अचानक आई तेजी से व्यापारियों और उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है।

इन दिनों चीनी मिलों से बाजार में आपूर्ति काफी घट गई है। मिलों में पुराना स्टॉक कम होने और आगामी पेराई सत्र से पहले नई आवक नहीं होने के कारण यह संकट खड़ा हुआ है। गन्ने के रस का उपयोग एथेनॉल निर्माण में किए जाने से भी इस बार चीनी उत्पादन प्रभावित हुआ है। बीते एक महीने में चीनी की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिला है। एक माह पूर्व थोक बाजार में चीनी 4,400 रुपये प्रति क्विटंल बिक रही थी। कुछ दिन पहले दाम बढ़कर 4,700 रुपये प्रति क्विंटल हुए और अब 5,500 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गए हैं।

छत्तीसगढ में डेढ़ माह में 28 रुपए बढ़े दाम

छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर के थोक विक्रेता के मुताबिक जुलाई में शक्कर का थोक भाव 42 से 43 रुपए किलो था. अब ये बढ़कर 69 से 71 रुपए किलो तक पहुंच गया है. कीमत बढ़ने के कारण मांग में भी कमी आई है. थोक विक्रेता ने बताया कि शक्कर के दाम में अचानक काफी उछाल आया है. गुरुवार को थोक बाजार में 69 से 71 रुपए किलो तक शक्कर की बिक्री हुई. आने वाले दिनों में कीमत किस स्तर तक पहुंचेगी, फिलहाल इसका अनुमान लगाना मुश्किल है.

चीनी के चढ़े दाम तो सरकार ने स्टॉक लिमिट को टाइट किया

भारत में अचानक चीनी के दाम खूब बढ़ गए हैं। दिल्ली के बाजारों में एक ही पखवाड़े में इसका रिटेल दाम 17 से 20 रुपये प्रति किलो बढ़ गया। इसके बाद सरकार सक्रिय हुई और चीनी के स्टॉक पर लिमिट को और कड़ा कर दिया। हालांकि, यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू नहीं हुआ है। यह ऑर्डर आगामी एक सितंबर से लागू होगा ओर 30 नवंबर 2026 तक प्रभावी रहेगा।

चीनी विक्रेता कितना स्टॉक रख सकते हैं

भारत सरकार के आदेश के अनुसार चीनी के जो भी विक्रेता हर महीने 10 टन से ज्यादा चीनी बेचते है,अब वे 15 दिनों से अधिक का स्टॉक नहीं रख सकेंगे। न्यूज एजेंसी रायटर की एक खबर में बताया गया है कि इस बारे में बुधवार को ही सरकारी आदेश निकाल दिया गया है। इससे पहले सरकार ने आदेश दिया था कि वे 30 दिन से अधिक का स्टॉक नहीं रखें।

आदेश कब से लागू होगा

सरकारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि यह आदेश आगमी 1 सितंबर से लागू होगा और 30 नवंबर 2026 तक प्रभावी रहेगा। इससे पहले खबर आई थी कि भारत सरकार चीनी की सप्लई बढ़ाने और इसकी कीमतों को नियंत्रित करने के उपायों पर विचार कर रही है। इनमें सीमित मात्रा में शुल्क मुक्त और थोक व्यापारियों के लिए स्टॉक लिमिट लगाना शामिल हैं।

त्योहारी मौसम शुरू हो रहा है

भारत में अगस्त से नवंबर तक चीनी की मांग खूब बढ़ती है। इस दौरान त्योहारी मौसम होता है। अगस्त में रक्षा बंधन होगा। इसके बाद गणेश चतुर्थी, दशहरा और दीवाली जैसे बड़े त्योहार आते हैं। सांस्कृतिक उत्साह के कारण मिठाई और अन्य मीठे पकवान खूब बनते हैं। इसलिए बाजार में चीनी का स्टॉक एडवांस में बना कर रखा जाता है।

चीनी का रेट क्या है

इस समय दिल्ली के बाजारों में खुली चीनी की कीमत 70 से 72 रुपये प्रति किलो हो गई है। यदि ब्रांडेड और बड़े दाने की चीनी लेंगे तो और कीमत चुकानी होगी। इसी तरह गुड़ का भाव भी प्रति किलो 100 रुपये तक चला गया है। उल्लेखनीय है कि दुनिया भर में भारत चीनी का सबसे बड़ा उपभोक्ता है। यह चीनी का उत्पादन करने में दुनिया में दूसरा स्थान रखता है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PDS; रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तीन ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम‘ का शुभारंभ, राशन की कतार से मिलेगी मुक्ति

    0 पीडीएस प्रणाली में पारदर्शिता के लिए राज्य सरकार की बड़ी पहल, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के जरिए 24×7 घंटे खाद्यान्न- मंत्री दयालदास बघेल रायपुर, छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडएस) को…

    FOOD; प्रतिबंधित एनालॉग पनीर जब्त, डेयरी का लाइसेंस निलंबित,खाद्य एवं औषधि प्रशासन की विशेष जांच अभियान में कार्रवाई

    रायपुर, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा रायगढ़ जिले में चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत बुधवार को कई डेयरियों में आकस्मिक निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा मानकों के…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार