एम्स में वॉकाथॉन;सांस्कृतिक प्रस्तुतियों संग मना नर्सिंग डे,स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सिंग अफसरों की महत्वपूर्ण भूमिका

रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के नर्सिंग अधिकारियों ने विश्व नर्सिंग दिवस पर स्वास्थ्य सेवाओं में स्वयं की महत्वपूर्ण दायित्व को संजीदगी के साथ निभाने का संकल्प व्यक्त किया। इसके साथ ही एक सप्ताह से आयोजित जागरूकता कार्यक्रम सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुए।

निदेशक प्रो. (डॉ.) नितिन एम. नागरकर ने नर्सिंग अधिकारियों की भूमिका और एम्स के विभिन्न विभागों में उनके द्वारा निभाए जा रहे महत्वपूर्ण दायित्वों की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में भी कर्तव्य निष्ठा की भावना के साथ रोगियों को सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इसके उपरांत नर्सिंग अधिकारियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नर्सिंग एसोसिएशन द्वारा छह मई से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे जिसमें रोगियों और परिजनों को फल और भोजन वितरण, विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं और पोस्टर प्रदर्शनी और ड्रग फ्री इंडिया अभियान के अंतर्गत नशे के विरोध में पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय तक वॉकाथॉन आयोजित की गई। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर उप-निदेशक (प्रशासन) अंशुमान गुप्ता, डॉ. नितिन कश्यप, डॉ. दिबाकर साहू, डॉ. बीनू मैथ्यूज, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी वी. सीतारामू, बंटी सिंह सहित बड़ी संख्या में नर्सिंग अधिकारी, चिकित्सक और कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    HAELTH; रक्तदान महादान महाकुंभ में बना वर्ल्ड रिकार्ड, मुख्यमंत्री की मौजूदगी में 3000 से ज्यादा लोगों ने किया रक्तदान…

     रायपुर, रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयुर्वेद सेवा सम्मेलन के तहत रक्तदान महादान महाकुंभ का आयोजन किया गया. आयोजन में 3 हजार से ज्यादा लोगों ने रक्तदान…

    HEALTH; हार्ट अटैक के उपचार में लगने वाला महंगा इंजेक्शन भी सरकारी अस्पताल में निशुल्क, रोगियों को इलाज में मिली राहत

    रायपुर, हार्ट अटैक और गंभीर हृदय रोगों के उपचार में इस्तेमाल होने वाली कई महंगी एवं जीवनरक्षक दवाएं और इंजेक्शन अब सरकारी अस्पताल में मरीजों को निःशुल्क उपलब्ध कराए जा…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर