
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहा का सक्ति जिले के कार्यक्रम से रायपुर वापस लौटने पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। नईदिल्ली रवाना होने के पूर्व व्हीआईपी लाउंज में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के नेताओं से चर्चा की तथा युवा मोर्चा के दिनों का स्मरण साझा किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायक पुरंदर मिश्रा, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय, पूर्व विधायक देवजी पटेल, डॉ॰ सलीम, राज, अमित साहू, आकाश विग, पुष्पेन्द्र सिंह आदि नेता उपस्थित रहे.






