
रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ सुस्कर विपुल विलासराव के निर्देश पर रायपुर और तिल्दा -नेवरा रेलवे स्टेशनो पर किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान दिनांक 10 सितंबर को रायपुर में एवं 11 सितंबर को तिल्दा नेवरा, स्टेशन पर चलाया गया। जिसमें स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, रायपुर में 16 और तिल्दा नेवरा में 6 ट्रेनों में किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान में कुल 543 मामलों को दर्ज कर 3,81,320 रुपए राजस्व प्राप्त किया गया।
किलाबंदी टिकट चेकिंग में बिना टिकट यात्रा करने वाले 297 यात्री पकड़े गए, जिससे 02,54,690/- राजस्व प्राप्त हुआ। अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वाले 155 यात्रियों से 89,674/- रूपये राजस्व प्राप्त हुआ, अधिक लगेज लेकर यात्रा करने वाले 89 यात्रियों से 10,445/- रूपये, गंदगी फैलाने वाले 02 मामलों से 2000 रूपये राजस्व प्राप्त हुआ । इस टिकट चेकिंग का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को टिकट लेने के प्रति जागरूक करना था
इस टिकट चेकिंग में सहायक वाणिज्य प्रबंधक अविनाश कुमार आनंद के एवं मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक-टिकट चेकिंग सहित 19 टिकट चेकिंग स्टाफ, 02 आरपीएफ स्टाफ शामिल रहे ।







