NUAKHAI; नुआखाई पर अवकाश और भवन निर्माण की पहल से उत्कल समाज गदगद , CM साय का जताया आभार

रायपुर, रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में रविवार को रायपुर उत्कल समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरन्दर मिश्रा की उपस्थिति में समाज से जुड़े विभिन्न विषयों, आवश्यकताओं एवं सामाजिक हितों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित उत्कल समाज के प्रतिनिधियों एवं समाजजनों ने नुआखाई पर्व पर अवकाश घोषित किए जाने तथा रायपुर में निवासरत उत्कल समाज के लोगों की भावनाओं और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए समाज के लिए भवन निर्माण की पहल किए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के सभी समाजों की भावनाओं, परंपराओं और आवश्यकताओं का सम्मान करते हुए निरंतर सकारात्मक कार्य कर रही है। उत्कल समाज ने छत्तीसगढ़ के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास में सदैव महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि नुआखाई पर्व पर अवकाश की घोषणा समाज की भावनाओं और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति सम्मान का प्रतीक है। विधायक मिश्रा ने कहा कि रायपुर में उत्कल समाज के लिए भवन निर्माण की पहल भी समाज के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि नुआखाई पर्व के पश्चात उत्कल समाज के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर समाज की ओर से उनका अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया जाएगा। साथ ही समाज से जुड़े अन्य विषयों एवं आवश्यकताओं से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा, ताकि उनके निराकरण की दिशा में आगे आवश्यक पहल की जा सके। बैठक में समाज के वकील तांडी, कैलाश बेहरा, राधे दुर्गा, परेश्वर बाघ, सुन्दर जय तांडी, बगरती सोनी, गोपाल सोना, बसंत गोड, महेश बघेल, खगपति सोनी, संतोष सोनी, प्रकाश जगत, रमन तांडी, माधुरी बघेल, जीतू तांडी, लक्ष्मी नारायण, विजय छुरा, राहुल क्षत्रिय, श्याम डोंगरे, खेमा सागर हिलाया, सोनू चंद बघेल, सुमित खुरा, पिंकी निहाल, प्रशांत जगत, संकेत तांडी, सागर कुम्हार, अशोक बाग, मोहित बघेल, सदाशिव सोनी, शरद जाल, किशोर नायक, बेनु चौहान एवं कन्हैया बाग उपस्थित रहे।रायपुर मेलोडी गाड़ा बाजा कल्याण महासंघ के अध्यक्ष बबलू महानंद, सुशांत दुर्गा, प्रीतम तांडी एवं जतिन तांडी सहित समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    LOKRANG; 6 सितंबर से मुक्ताकाशी मंच पर लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा रायपुर का ‘लोकरंग पर्व’

    0 भरथरी-पंडवानी से लेकर पंथी, करमा, सुआ और ददरिया तक की होंगी मनमोहक प्रस्तुतियां रायपुर, छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, लोकगाथाओं और पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत को मंच देने के उद्देश्य…

    TEACHER DAY; राज्यपाल बोले- AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख

    0 लोकभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन, प्रदेश के 63 उत्कृष्ट शिक्षक राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित, चार शिक्षकों को मिला राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार रायपुर,…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व