RAILWAY; बेटिकट यात्रियों की खैर नहीं, सघन टिकट जांच अभियान में 43,710 मामलों में 3.13 करोड का जुर्माना

बिलासपुर/ रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा बिना टिकट एवं अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ-साथ बिना उचित प्राधिकार अथवा निर्धारित नियमों के विरुद्ध सामान/लगेज ले जाने वाले यात्रियों के विरुद्ध भी लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। यात्रियों को उचित टिकट के साथ यात्रा करने के प्रति जागरूक करने तथा रेलवे राजस्व की सुरक्षा के उद्देश्य से बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर मंडलों में विशेष एवं नियमित टिकट जांच अभियान संचालित किए जा रहे हैं।

1 सितम्बर 2026 से 20 सितम्बर 2026 तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों मंडलों में चलाए गए टिकट जांच अभियानों के दौरान कुल 43,710 मामलों में कार्रवाई की गई तथा रेलवे द्वारा ₹3,13,15,499/- की आय अर्जित की गई। टिकट जांच के दौरान बिना टिकट, अनियमित टिकट एवं बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध रेलवे नियमों के अनुसार कार्रवाई की गई। टिकट जांच दलों द्वारा प्रमुख स्टेशनों के साथ-साथ विभिन्न ट्रेनों में भी नियमित रूप से जांच की जा रही है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व उचित एवं वैध टिकट अवश्य प्राप्त करें तथा यात्रा के दौरान अपने टिकट/यात्रा प्राधिकार को सुरक्षित रखें। बिना टिकट अथवा अनियमित टिकट के साथ यात्रा करना रेलवे नियमों के विरुद्ध है और ऐसे मामलों में नियमानुसार अतिरिक्त किराया एवं दंड वसूला जा सकता है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAIWAY, रेल निरीक्षण एवं गति परीक्षण के बाद दल्लीराजहरा- रावघाट नई रेल लाइन में अब दौडेंगी गाडियां

    0 रावघाट- ताड़ोकी सिंगल लाइन विद्युतीकृत ब्रॉडगेज सेक्शन का निरीक्षण सुमीत सिंघल ने किया रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल अंतर्गत दल्लीराजहरा– रावघाट नई रेल लाइन परियोजना…

    INDIGO; इंडिगो का सफर होगा महंगा, बढ़ाए कई घरेलू सर्विस चार्ज,अब बच्चे के टिकट से लेकर एक्स्ट्रा बैगेज तक देना होगा ज्यादा पैसा

    नईदिल्ली, इंडिगो (IndiGo) से घरेलू उड़ान भरने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। एयरलाइन ने कई यात्री सेवाओं के शुल्क में बदलाव किया है। नए चार्ज के तहत इन्फेंट…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर