RAILWAY;एंबुश टिकट चेकिंग में हथबंद स्टेशन में सपडाए 191 बेटिकिट यात्री, 1.13 लाख रु. का ठोका जुर्माना, सिगरेट फूंकने वाले भी चपेट में

रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ सुस्कर विपुल विलासराव के निर्देश पर हथबंद रेलवे स्टेशन पर  टिकट चेकिंग अभियान 29 सितम्बर को चलाया गया।  Iसमें स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, एवं 8 ट्रेनों में एंबुश टिकट चेकिंग अभियान में कुल 191 मामलों को दर्ज कर 1,12,800 रुपए जुर्माना किया गया।
      एंबुश टिकट चेकिंग में बिना टिकट यात्रा करने वाले 105 यात्री पकड़े  गए, जिससे 72,930/- राजस्व प्राप्त हुआ। अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वाले 44 यात्रियों से 32070/- रूपये राजस्व प्राप्त हुआ, अधिक लगेज लेकर यात्रा करने वाले 40 यात्रियों से 4800/रुपए, गंदगी फैलाने वाले 01 मामलों से 1000/- रूपये, धूम्रपान के 01 मामले में 2000 रुपये राजस्व प्राप्त हुआ । इस टिकट चेकिंग का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को टिकट लेने के प्रति जागरूक करना था ।
      इस टिकट चेकिंग अभियान में सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री अविनाश कुमार आनंद  मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक-टिकट चेकिंग  सहित 15 टिकट चेकिंग स्टाफ, 02 रेलवे सुरक्षा बल के स्टाफ शामिल रहे । रेल प्रशासन यात्रियों को आगाह करता है कि वे यात्रा हेतु उचित टिकट एवं रेल परिसर मे प्रवेश करने के पहले प्लेटफॉर्म टिकट अवश्य खरीदें। रेलगाड़ी एवं रेल परिसर को साफ सुथरा रखने में भी रेल प्रशासन को सहयोग प्रदान करें ।
                     

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAILWAY; 1 जनवरी 2027 से लखनऊ–रायपुर गरीब रथ नए नंबर के साथ होगा संचालित, समय-सारिणी एवं ठहराव पूर्ववत

    रायपुर , रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 12535/12536 लखनऊ–रायपुर–लखनऊ गरीब रथ एक्सप्रेस को नए नंबर के साथ संचालित करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत यह गाड़ी 01 जनवरी…

    RAILWAY; ट्रेनों के कोचों में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट

    *यात्रियों की सुविधा एवं विद्युत उपकरणों के सुरक्षित उपयोग को ध्यान में रखते हुए लिया गया निर्णय* रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा एवं विद्युत उपकरणों…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत