RAILWAY; दुर्ग से मांढर तक अब कोई खतरा नहीं, 70 रूट किलोमीटर पर स्टैंडर्ड ‘कवच’ कमीशन, संरक्षित हो रही भारतीय रेल की रफ्तार…

बिलासपुर/ रायपुर , भारतीय रेल में आधुनिक तकनीक के माध्यम से रेल संरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। दुर्ग से मांढर तक 70 रूट किलोमीटर के सभी रेल मार्गों सहित सरोना–उरकुरा बाईपास लाइन पर स्टैंडर्ड ‘कवच’ (Non-SIL) की कमीशनिंग 03 अक्टूबर 2026 को पूर्ण की गई।

इस परियोजना के अंतर्गत 984 ट्रैकसाइड RFID टैग्स को अतिरिक्त वैकल्पिक व्यवस्था के साथ स्थापित एवं प्रोग्राम किया गया है। RFID प्रणाली का कार्यान्वयन कवच 4.0 के तकनीकी विनिर्देशों के अनुरूप किया गया है। रायपुर मंडल में कवच के इस विस्तार से आधुनिक ट्रेन प्रोटेक्शन प्रणाली के दायरे में वृद्धि हुई है, जिससे संरक्षित एवं विश्वसनीय रेल परिचालन को और मजबूती मिलेगी।

*क्या है ‘कवच’?*

‘कवच’ भारतीय रेल के अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (RDSO) द्वारा विकसित स्वदेशी ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन प्रणाली है। यह ट्रेनों की गति एवं स्थिति से संबंधित जानकारी के आधार पर संरक्षित परिचालन में सहायता करती है तथा आवश्यकता पड़ने पर स्वचालित ब्रेकिंग के माध्यम से ट्रेन को सुरक्षित रोकने में सक्षम है।

*प्रमुख संरक्षा लाभ*

‘कवच’ से लैस लोकोमोटिव में निम्न प्रमुख संरक्षा सुविधाएं उपलब्ध होती हैं—

• आमने-सामने की संभावित टक्कर से बचाव।

• पीछे से होने वाली संभावित टक्कर से बचाव।

• ट्रेन के अनियंत्रित रूप से आगे बढ़ने (Roll-away) से सुरक्षा।

• स्टैंडस्टिल के दौरान अनावश्यक मूवमेंट से सुरक्षा।

• असामान्य रूप से ट्रेन रुकने की स्थिति में ऑनबोर्ड SOS सुरक्षा सुविधा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAILWAY ; दुर्ग स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग,150 यात्री बेटिकिट पकड़े  गए ,246 मामलों से 1,59,870 रुपए जुर्माना

    रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ सुस्कर विपुल विलासराव के निर्देश पर दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान 3 अक्टूबर,…

    RAILWAY;एंबुश टिकट चेकिंग में हथबंद स्टेशन में सपडाए 191 बेटिकिट यात्री, 1.13 लाख रु. का ठोका जुर्माना, सिगरेट फूंकने वाले भी चपेट में

    रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ सुस्कर विपुल विलासराव के निर्देश पर हथबंद रेलवे स्टेशन पर  टिकट चेकिंग अभियान 29 सितम्बर को…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात