
रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ सुस्कर विपुल विलासराव के निर्देश पर दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान 3 अक्टूबर, 2026 को चलाया गया, जिसमें स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, 12 ट्रेनों में किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान में कुल 246 मामलों को दर्ज कर 1,59,870 रुपए राजस्व प्राप्त किया गया।
किलाबंदी टिकट चेकिंग में बिना टिकट यात्रा करने वाले 150 यात्री पकड़े गए, जिससे 1,26,125/- राजस्व प्राप्त हुआ। अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वाले 39 यात्रियों से 25745/- रूपये राजस्व प्राप्त हुआ, अधिक लगेज लेकर यात्रा करने वाले 55 यात्रियों से 6000/- रूपये, 02 केस स्टेशन परिसर में कचरा फैलाने वाले से 2000/- रुपए राजस्व प्राप्त हुआ । इस टिकट चेकिंग का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को टिकट लेने के प्रति जागरूक करना था ।
इस टिकट चेकिंग अभियान में सहायक वाणिज्य प्रबंधक अविनाश कुमार आनन्द, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक टिकट चेकिंग 01 एवं 18 टिकट चेकिंग स्टाफ स्टाफ शामिल रहे ।
……………………………….







