RAILWAY; रेल मंत्री के दौरे से पहले रायपुर रेलवे स्टेशन को चकाचक करने की तैयारी, डीआरएम दफ्तर परिसर भी रौशन

रायपुर, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 9 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के रायपुर दौरे पर आएंगे। वह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल की ओर से आयोजित आरपीएफ स्थापना दिवस-2026 समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर रेलवे प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

मंत्री के दौरे के मद्देनजर रायपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों, यार्ड, पहुंच मार्ग और स्टेशन परिसर की व्यवस्थाओं को समयसीमा में पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। कार्यक्रम के लिए करीब 1,600 RPF जवानों के ठहरने, भोजन और परिवहन की व्यवस्था किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। रेलवे मंडल स्तर पर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा की जा रही है।

प्लेटफॉर्म से मुख्य प्रवेश द्वार तक चल रहा काम

रेलवे प्रशासन ने स्टेशन की अलग अलग व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभागों और एजेंसियों को जिम्मेदारी दी है। प्लेटफॉर्म, मुख्य प्रवेश द्वार और स्टेशन के अन्य हिस्सों में साफ सफाई के साथ मरम्मत का काम चल रहा है।जहां दीवारों या अन्य हिस्सों में टूट फूट है, वहां सुधार किया जा रहा है। कई स्थानों पर रंग रोगन का काम भी जारी है। रेलमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए कार्यों की गति बढ़ाई गई है।

यात्रियों की सुविधाओं पर भी दिया जा रहा है ध्यान

सिर्फ स्टेशन की बाहरी सुंदरता पर ही नहीं, बल्कि यात्रियों से जुड़ी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी काम किया जा रहा है। प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्म, संकेतक, रोशनी, पेयजल और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की प्रक्रिया चल रही है।स्टेशन के उन हिस्सों की भी मरम्मत की जा रही है, जिन्हें लंबे समय से सुधार की जरूरत थी। अधिकारियों की निगरानी में इन कामों को तय समय सीमा के भीतर पूरा कराने की कोशिश की जा रही है।

आरपीएफ राइजिंग डे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी होगी पुख्ता

आरपीएफ राइजिंग डे के कार्यक्रम को लेकर रेलवे सुरक्षा बल भी अपनी तैयारियों में जुटा है। वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों और अन्य अतिथियों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए स्टेशन परिसर और आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है।रेलवे प्रशासन की कोशिश है कि कार्यक्रम के दौरान यात्रियों और आम लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

चार करोड़ के खर्च के साथ बदलने जा रहा स्टेशन का स्वरूप

फिलहाल रायपुर रेलवे स्टेशन पर एक साथ कई स्तरों पर काम चल रहा है। प्रशासन का जोर समय पर मरम्मत और यात्री सुविधाओं से जुड़े कार्य पूरे करने पर है। आरपीएफ राइजिंग डे और रेलमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले स्टेशन का बदला हुआ स्वरूप दिखाई देने की उम्मीद है।हालांकि करीब एक करोड़ रुपये के वार्षिक नियमित मेंटेनेंस फंड की तुलना में इस बार करीब चार करोड़ रुपये के विशेष कार्य कराए जाने से खर्च और रखरखाव की व्यवस्था भी चर्चा में बनी हुई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAILWAY ; दुर्ग स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग,150 यात्री बेटिकिट पकड़े  गए ,246 मामलों से 1,59,870 रुपए जुर्माना

    रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ सुस्कर विपुल विलासराव के निर्देश पर दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान 3 अक्टूबर,…

    RAILWAY; दुर्ग से मांढर तक अब कोई खतरा नहीं, 70 रूट किलोमीटर पर स्टैंडर्ड ‘कवच’ कमीशन, संरक्षित हो रही भारतीय रेल की रफ्तार…

    बिलासपुर/ रायपुर , भारतीय रेल में आधुनिक तकनीक के माध्यम से रेल संरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात