
केपटाउन, आईसीसी विश्व कप 2027 के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 2 अक्टूबर को खेला जाएगा। दो बार की चैंपियन टीम इंडिया 7 अक्टूबर को अपना अभियान शुरू करेगी। टीम को ग्रुप ए में रखा गया है। इस ग्रुप में भारत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे, अफगानिस्तान की टीम है। इसके साथ ही एक क्वालिफायर टीम में इस ग्रुप में आएगी।
भारत के ग्रुप राउंड का शेड्यूल
| तारीख | मुकाबला | स्थान |
| 7 अक्टूबर 2027 | भारत vs ऑस्ट्रेलिया | केप टाउन |
| 10 अक्टूबर 2027 | भारत vs पाकिस्तान | जोहान्सबर्ग |
| 14 अक्टूबर 2027 | भारत vs अफगानिस्तान | त्श्वाने |
| 17 अक्टूबर 2027 | भारत vs क्वालिफायर A | ब्लोमफोंटेन |
| 24 अक्टूबर 2027 | जिम्बाब्वे vs भारत | विक्टोरिया फॉल्स |
भारतीय टीम के सुपर-7 राउंड का शेड्यूल भी लगभग तय है। आईसीसी ने सुपर-7 राउंड की सीडिंग घोषित कर दी है। इसके अनुसार भारत को A1 पर रखा गया है। वहीं पाकिस्तान A3 है। यानी अगर दोनों टीम सुपर-7 में पहुंची है तो 7 नवंबर को इनका मुकाबला होगा। अगर सीडिंग की निर्धारित टीम सुपर-7 में नहीं जाती है तो उनकी जगह क्वालिफाई करने वाली टीम उस जगह पर आ जाएगी। यानी अगर क्वालीफाई नहीं करता है और ग्रुप ए से ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के अलावा कोई और टीम करती है तो वह A1 बन जाएगी।
भारत के सुपर-7 राउंड का शेड्यूल
| तारीख | मुकाबला | स्थान |
|---|---|---|
| 28 अक्टूबर 2027 | भारत vs ऑस्ट्रेलिया | विक्टोरिया फॉल्स |
| 31 अक्टूबर 2027 | भारत vs दक्षिण अफ्रीका | जोहानिसबर्ग |
| 4 नवंबर 2027 | भारत vs न्यूजीलैंड | पार्ल |
| 7 नवंबर 2027 | भारत vs पाकिस्तान | केपटाउन |
| 11 नवंबर 2027 | भारत vs इंग्लैंड | ग्केबेरहा |
| 14 नवंबर 2027 | भारत vs श्रीलंका | डरबन |






