GANDHI; गांधी जयंती पर सफाई अभियान के साथ विद्यार्थियों ने लिया स्वच्छता, नशामुक्ति और अहिंसा का संकल्प,

0 सत्य, सेवा और मानवता के मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान

नारायणपुर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर लिंगो मुदीयाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, नारायणपुर में विद्यार्थियों को स्वच्छता, नशामुक्त भारत, मानवता, सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन अधिष्ठाता डॉ. रत्ना नशीने के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश में किया गया।

कार्यक्रम में अधिष्ठाता डॉ. रत्ना नशीने ऑनलाइन माध्यम से जुड़ीं। उन्होंने गांधी जयंती की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “सत्य को अपना संकल्प बनाएँ, अहिंसा को अपनी शक्ति और सेवा को अपना धर्म।” उन्होंने कहा कि गांधी जी का जीवन हमें सिखाता है कि वास्तविक परिवर्तन दृढ़ संकल्प, नैतिक साहस और निरंतर कर्म से आता है। विद्यार्थियों से स्वच्छता को जीवनशैली बनाने, नशे से दूर रहने, भेदभाव मिटाने तथा समाजहित में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्यक्रम अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), नारायणपुर डॉ. पुष्पराज दीवान, ने कहा कि गांधी जी के विचार केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि आज के युवाओं के लिए जीवन जीने की दिशा हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने व्यवहार में सत्य, अनुशासन और अहिंसा को अपनाने का आह्वान किया। डॉ. नरेंद्र नाग ने कहा कि गांधी जी ने स्वच्छता को व्यक्तिगत आदत ही नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी माना था। डॉ. पुष्पेंद्र पैंकरा ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और भविष्य को प्रभावित करता है। युवाओं को नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा शिक्षा, रचनात्मक गतिविधियों और राष्ट्र सेवा में लगानी चाहिए।

विद्यार्थियों ने रखे प्रभावशाली विचार

विद्यार्थियों की ओर से गरिमा पांडेय, चतुर्थ वर्ष; दीपक गुप्ता, तृतीय वर्ष तथा भिवेश देवांगन, तृतीय वर्ष ने अपने विचार रखे। विद्यार्थियों ने कहा कि गांधी जी का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है, क्योंकि स्वच्छता, नशामुक्ति, मानवता और अहिंसा एक स्वस्थ एवं सशक्त समाज की आधारशिला हैं।

नशामुक्त भारत की शपथ और स्वच्छता अभियान

कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने नशामुक्त भारत की शपथ ली। इसके पश्चात महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों ने परिसर की साफ-सफाई करते हुए स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी सहित 66 छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    MARCH; नशामुक्ति जनजागरण समापन पदयात्रा में शामिल होंगे राज्यपाल डेका

    रायपुर, रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में 25 सितंबर से जारी नशामुक्ति जनजागरण पदयात्रा का गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को समापन होगा।…

    PITRU PAKSHA; देश का इकलौता मंदिर जहां जीते-जी अपना पिंडदान करते हैं लोग, 3 दिन तक चलती हैं ये गुप्त रस्में

    गया, पितृपक्ष की शुरुआत हो चुकी है और इसी के साथ पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान, श्राद्ध कर्म और तर्पण के कार्य शुरू हो चुके हैं. हर…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर