CANAL;वितरक शाखाओं व माइनरों में मछली पकड़ से सिंचाई पानी का प्रवाह अवरूद्ध , किसानों को परेशान कर रहे शरारती तत्व

रायपुर, जिले के आरांग एवं मंदिरहसौद इलाके में वितरक शाखाओं एवं माइनरों के माध्यम से खरीफ धान की फ़सल को बांधों से अनवरत सिंचाई पानी दिया जा रहा है पर सतत् चौकसी हेतु पर्याप्त विभागीय मैदानी अमला नहीं होने का‌ फायदा मछली पकड़ने वाले शरारती तत्व उठा रहे हैं । खासकर रात में वे पानी के प्रवाह को अवरूद्ध कर मछली पकड़ते हैं जिसकी वजह से पानी का प्रवाह अवरूद्ध हो जाता है और प्रवाह टूटने से फिर नये सिरे से धार लगाना पड़ता है । इसके चलते ‌किसानो में आक्रोश व्याप्त है ।
          किसानों की शिकायत पर रायपुर जिला जल उपभोक्ता संस्था संघ के अध्यक्ष रहे भूपेंद्र शर्मा , सिंचाई पंचायत के अध्यक्ष रहे हिरेश चंद्राकर , थानसिह साहू , गोविंद चंद्राकर , धनीराम साहू , प्रहलाद चंद्राकर , भारतेन्दु साहू , मनमोहन गुप्ता , चिंताराम वर्मा , तुलाराम चंद्राकर  , योगेश चन्द्राकार आदि ने महानदी जलाशय परियोजना ‌के अधीक्षण अभियंता एस के साहू , जल प्रबंध संभाग क्रमांक 01 के कार्यपालन अभियंता ललित रावटे व बंगोली सिंचाई उपसंभाग के अनुविभागीय अधिकारी विनोद कुमार बहादुर को इसकी जानकारी भेज पानी के प्रवाह को अवैधानिक रूप से अवरूद्ध करने पर रोक लगाने व ऐसे तत्वों पर कार्यवाही करने की मांग की है ।साथ ही ध्यानाकृष्ट कराया गया है कि पूर्व में सिंचाई पंचायतों के अस्तित्व में रहने तक इन माइनरों व वितरक शाखाओं को मछली पकड़ने व इनके बैंकों सहित महानदी मुख्य नहर के बैंकों को नीलाम किया जाता था व‌ इनके  द्वारा नहर प्रणाली की सिंचाई जारी रहने तक दिन-रात चौकसी की जाती थी व‌ शरारती तथा विध्नसंतोषी तत्व अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाते थे । इस पर रोक लगाने पर्याप्त अमला तैनात कर अथवा इस खरीफ सिंचाई सीजन में फिलहाल  सिंचाई पंचायत मुख्यालय ग्रामों को इसकी व्यवस्था करने व आवश्यकता पड़ने पर उन्हें नीलामी कर व्यवस्था का निर्देश हेतु परिपत्र जारी करावें ताकि सिंचाई पानी के प्रवाह में कोई बाधा न हो । 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    IGKV; सीएम साय बोले- युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें,युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया सीधा संवाद

    500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सुभाष चंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर का किया अवलोकन* रायपुर, छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति प्रदेश के भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। हमारा प्रयास है…

    FARMING; राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में छत्तीसगढ़ को 182 करोड़ रुपए की राशि का आवंटन

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम आज नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में शामिल हुए। 28 और 29 सितंबर को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर के…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात