SCHOOL; भारत में 11 लाख शिक्षक पद खाली, सिंगल टीचर के भरोसे 1 लाख स्कूल, छत्तीसगढ में 2461 स्कूल एक शिक्षकीय

नईदिल्ली, दुनियाभर में 5 अक्टूबर को हर साल विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है। वर्ल्ड टीचर्स डे इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इसे सेलिब्रेट करने की शुरुआत साल 1994 में यूनेस्को (UNESCO) द्वारा की गई थी। इस मौके पर भारत में शिक्षकों की संख्या पर भी चर्चा होती है। अगर सिर्फ भारत में शिक्षकों की कमी की बात की जाए, तो यूनेस्को की रिपोर्ट बताती है कि भारत के स्कूलों में 11 लाख से अधिक (11.16 लाख) शिक्षकों की कमी है। कुल स्वीकृत खाली पदों में से 69% रिक्तियां ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में पाई गई है। केंद्रीय विद्यालयों में करीब साढ़े 8 हजार और नोवदय विद्यालयों में 24.8% पद खाली हैं।

जिन राज्यों में शिक्षकों की सबसे ज्यादा कमी है, उनमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान और कर्नाटक शामिल हैं। हालांकि यह तब है जब साल दर साल शिक्षकों की संख्या में इजाफा भी हुआ है। शिक्षा मंत्रालय द्वारा संसद में पेश किए गए आंकड़ें बताते हैं कि प्राथमिक और माध्यमिक स्तर पर स्वीकृत पदों की संख्या दर 2021-22 में 19.69% थी, जो सुधार के साथ साल 2022-23 में 15.17% पर आ गई है।

यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन प्लस’ (UDISE+) 2025-26 की रिपोर्ट के अनुसार, 2022-23 से शिक्षकों की संख्या लगातर बढती आ रही है। 2022-23 की तुलना में 2025-26 तक 8.3 प्रतिशत शिक्षकों की संख्या बढ़ी है। यह पहली बार है कि 2026 में देश में 1 करोड़ से ज्यादा टीचर हैं।

सालशिक्षकों की संख्या
2022-2394,83,294
2023-2498,07,600
2024-251,01,22,420
2025-261,02,73,020

सिंगल टीचर के भरोसे चल रहे 1 लाख से ज्यादा स्कूल

UDISE+ 2025-26 के अनुसार, भारत में सभी तरह के स्कूल मैनेजमेंट के तहत 1,00,843 ऐसे स्कूल थे जिसमें एक टीचर था । यह संख्या पिछले साल के मुकाबले लगभग 3% कम हुई है, लेकिन फिर भी यह देश की स्कूली शिक्षा व्यवस्था की एक अहम बात बनी हुई है।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में, 2025-26 में आंध्र प्रदेश में सबसे ज्यादा 16,357 ‘एक-टीचर वाले स्कूल’ थे। इसके बाद झारखंड (9,827), महाराष्ट्र (9,269), कर्नाटक (8,042), उत्तर प्रदेश (7,874), राजस्थान (7,200) और पश्चिम बंगाल (6,769) का नंबर आता है।

राज्य-वार ‘सिंगल-टीचर वाले स्कूलों’ की संख्या

राज्या का नामसिंगल टीचर वाले स्कूलों की संख्या
आंध्र प्रदेश16,357
झारखंड9,827
महाराष्ट्र9,269
कर्नाटक8,042
उत्तर प्रदेश7,874
राजस्थान7,200
पश्चिम बंगाल6,769
तेलंगाना4,793
तमिलनाडु3,957
असम3,159
हिमाचल प्रदेश3,128
उत्तराखंड2,655
छत्तीसगढ़2,461
गुजरात2,335
मध्य प्रदेश2,269
बिहार2,006
पंजाब1,749
ओडिशा1,458
जम्मू-कश्मीर1,544
हरियाणा1,278

UDISE+ डेटा से पता चलता है कि स्कूल शिक्षकों की संख्या 2022-23 में 94.83 लाख से बढ़कर 2025-26 में 1.027 करोड़ हो गई है, जो चार साल की अवधि में लगभग 8.3% की वृद्धि है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    EDUCATION; शिक्षा, शिक्षक, छात्र और जाति…………….

    आईआईटी मुंबई में  अनुसुचित जाति के छात्र साहिल वाकोड़े के परीक्षा में नकल करने के प्रयास में पकड़े जाने के बाद तथाकथित आत्म ग्लानि के रूप आत्महत्या कर लेने और इसके…

    MATH; गणित को रटने का नहीं, समझने और आनंद लेने का विषय बनाने पर जोर, रीजनल साइंस सेंटर में दो दिवसीय इंटरैक्टिव सत्र

    *गणित तार्किक सोच, रचनात्मकता, जिज्ञासा एवं समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करने का प्रभावी माध्यम रायपुर, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रति रूचि, नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के उद्देश्य…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात