CANNABIS; 50 करोड़ के 100 क्विंटल गांजा के साथ 501 आरोपी गिरफ्तार, उडीसा के सरहदी इलाके से गांजा लाते हैं छत्तीसगढ

0 उडीसा में 6,632.197 एकड़ में होती है गांजे की अवैध खेती, पांच राज्यों में फैले नेटवर्क पर कसा शिकंजा

महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले को गांजा तस्करों का स्वर्ग माना जाता है। उडीसा सीमा से लगे महासमुंद जिले के सरायपाली से कोमाखान बागबाहरा तक दिन-रात गांजा तस्करी होती है। बाइक के आलावा वाहनों से गांजे की तस्करी की जाती है। इसमे न केवल ग्रामीण शामिल है, बल्कि पुलिस संरक्षण में कतिपय दलाल भी इसमे शामिल है, जो गांजे को जिले की सीमा से बाहर ले जाने में मदद कराते है। पुलिस के अनुसार चालू वर्ष में 177 मामलों में 10 करोड के वाहन समेत 100 क्विंटल गांंजा जब्त किया गया है। जबकि 500 से ज्यादा लोग पकडे जा चुके है।

जिले में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत की गई कार्यवाही का हवाला देते हुए पुलिस ने बाताया कि बीते नौ महीनों में करीब 10,000 किलोग्राम (100 क्विंटल) गांजा जब्त किया है। बरामद किए गए इस गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 50 करोड़ रुपये है। पुलिस ने वर्ष 2026 में अब तक 177 प्रकरण दर्ज करके 501 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 70 आरोपी अभी भी फरार हैं। इस दौरान तस्करी में प्रयुक्त करीब 10 करोड़ रुपये मूल्य के वाहन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने केवल गांजा ही नहीं, बल्कि 1,432 किलोग्राम डोडा भी जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2.14 करोड़ रुपये है।

नेटवर्क और गिरफ्तारियों का ब्योरा
पुलिस ने तस्करी के मामलों में केवल जब्ती तक कार्रवाई सीमित न रखकर परिवहन, स्रोत और गंतव्य तक पहुंचने वाले पूरे नेटवर्क की पड़ताल की है। गिरफ्तार आरोपियों में 289 कॅरिअर शामिल हैं। पुलिस ने एंड-टू-एंड जांच के तहत बैकवर्ड लिंकेज पर काम करते हुए ओडिशा से 145 आरोपियों को पकड़ा है, जबकि फॉरवर्ड लिंकेज की कार्रवाई में 77 आरोपियों की गिरफ्तारी की है। विभिन्न राज्यों से हुई गिरफ्तारियों के आंकड़े दर्शाते हैं कि यह अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क काफी व्यापक था। पुलिस ने छत्तीसगढ़ से 138, ओडिशा से 162, महाराष्ट्र से 103, मध्य प्रदेश से 73 और उत्तर प्रदेश से 54 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

फलों-सब्जियों की गाड़ियों और एंबुलेंस में छिपाया 
जांच में सामने आए गंतव्य संबंधी आंकड़ों के अनुसार जब्त गांजे में से सर्वाधिक 4,511 किलोग्राम महाराष्ट्र भेजा जा रहा था। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के लिए 2,263 किलोग्राम, मध्य प्रदेश के लिए 1,223 किलोग्राम, राजस्थान के लिए 264 किलोग्राम, गुजरात के लिए 179 किलोग्राम और हरियाणा के लिए 30 किलोग्राम गांजा भेजा जा रहा था। तस्करों ने पुलिस की निगरानी से बचने के लिए परिवहन के विभिन्न साधनों और अनूठी तरकीबों का इस्तेमाल किया। गांजे की खेप को फलों, सब्जियों वाले वाहनों, एंबुलेंस, पैकर्स एंड मूवर्स के सामान तथा कंटेनरों में बने विशेष चेंबरों में छिपाकर ले जाया जा रहा था। इसके अलावा बस, ट्रेन, ट्रक, पिकअप, कूरियर सेवा के वाहनों और मोटरसाइकिल के माध्यम से भी मादक पदार्थों का परिवहन किया जा रहा था।

ओडिशा के इन जिलों की पहचान
पकड़ी गई गांजे की खेपों का मुख्य स्रोत ओडिशा निकला है। पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज की जांच में ओडिशा के कई जिलों की पहचान की है। आंकड़ों के अनुसार कालाहांडी से 2,679 किलोग्राम, कंधमाल से 2,153 किलोग्राम, बौद्ध से 1,177 किलोग्राम, रायगढ़ा से 950 किलोग्राम, सोनपुर से 872 किलोग्राम और बलांगीर से 791 किलोग्राम गांजे की आपूर्ति का संबंध सामने आया। इसके अलावा देवगढ़ से 281.900 किलोग्राम, नुआपाड़ा से 212.170 किलोग्राम, भुवनेश्वर से 207.710 किलोग्राम, बरगढ़ से 171.788 किलोग्राम और अंगुल से 148.495 किलोग्राम गांजे की खेप का स्रोत जुड़ा पाया गया।

सरकारी और राजस्व भूमि पर गांजे की अवैध खेती

उडीसा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अरविंद कुमार पाढ़ी ने इस संबंध में अवैध खेती की जानकारी देने मलकानगिरी, कोरापुट, रायगढ़, कंधमाल, बौध और गजपति जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र लिखा था। वर्ष 2025-26 की फसल अवधि के दौरान गांजा नष्ट करने के अभियान में पुलिस ने छह जिलों में 1,631 जीपीएस से चिह्नित भूखंडों पर 36,508.792 एकड़ में अवैध गांजे की खेती को नष्ट किया। ये क्षेत्र 41 पुलिस थानों के अधिकार क्षेत्र में आते थे। बयान में कहा गया कि कुल क्षेत्रफल में से 6,632.197 एकड़ जमीन सरकारी या राजस्व भूमि पाई गई।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FIRING; टाइगर श्रॉफ पर हमले में तीन शूटर कोटा से गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी

    मुम्बई, महाराष्ट्र के मुंबई के जुहू इलाके में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने 4 संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, गिरफ्तारी को लेकर…

    PROTEST; फ्रांस में भड़का आक्रोश?, महंगाई से लेकर बदहाल स्कूलों तक, सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे लाखों लोग

     पेरिस, फ्रांस में बढ़ती महंगाई और फ्यूल की कीमतों के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए हैं. शुरुआत में छात्रों की समस्याओं को लेकर उठी आवाज अब महंगाई तक आ…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच