RAILWAY;आरक्षण काउंटरों से टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को भी मिलेगी यात्रा बीमा की सुविधा

रायपुर, यात्रियों की सुविधा एवं यात्रा के दौरान वित्तीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे द्वारा आरक्षण काउंटरों (पीआरएस) से आरक्षित टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को भी यात्रा बीमा की सुविधा उपलब्ध कराने की पहल की गई है। यह सुविधा 27 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ होगी। इस सुविधा के अंतर्गत आरक्षण काउंटर से टिकट बुक कराने वाले यात्री निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार यात्रा बीमा का विकल्प चुन सकेंगे। इसके लिए टिकट बुकिंग के समय डिजिटल माध्यम से भुगतान तथा वैध मोबाइल नंबर उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।

यात्रा बीमा के अंतर्गत रेल दुर्घटना अथवा पॉलिसी में निर्धारित आकस्मिक घटनाओं की स्थिति में मृत्यु, स्थायी पूर्ण दिव्यांगता, स्थायी आंशिक दिव्यांगता, दुर्घटना के कारण अस्पताल में भर्ती होने पर चिकित्सा व्यय तथा पार्थिव शरीर के परिवहन के लिए बीमा सुरक्षा का प्रावधान है। बीमा लाभ, बीमा राशि एवं दावों का निपटान संबंधित बीमा कंपनी की पॉलिसी में निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुसार किया जाएगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर मंडलों के आरक्षण काउंटरों से टिकट बुक कराने वाले यात्री इस सुविधा का लाभ निर्धारित नियमों एवं शर्तों के तहत उठा सकेंगे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAILWAY; दिवाली और छठ के दौरान भीड़ प्रबंधन, अग्रिम योजना और कुशल यात्री-आवागमन प्रबंधन पर जोर

    *जीआरपी प्रमुखों का 8वां अखिल भारतीय सम्मेलन में पुलिस व्यवस्था और आरपीएफ, जीआरपी और राज्य पुलिस के मध्य मजबूत समन्वय पर बल नईदिल्ली , रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा आयोजित…

    RAILWAY; रायपुर से रावघाट और कुरुद के लिए चलेंगी तीन नई मेमू ट्रेनें… रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी

    रायपुर, रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में रेल यात्री सुविधाओं के विस्तार की दिशा में तीन नई मेमू ट्रेनों के परिचालन को मंजूरी दी गई है. रेल मंत्रालय ने रायपुर…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच