POLITICS; दीपक बैज ने बस्तर दशहरा को मजाक बनाने का लगाया आरोप, रीति-रिवाजों और परंपराओं से हुई छेड़छाड़

रायपुर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे और बस्तर दशहरा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा पर बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार को मजाक बनाने, रीती-रिवाजों और परंपराओं से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी सवाल किया कि राष्ट्रपति 2 बार आईं हैं, इससे क्या फायदा हुआ ?
उनका कहना है कि बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार को बीजेपी ने मजाक बना दिया है। 2 बार राष्ट्रपति आई हैं, इससे क्या फायदा हुआ ?, उन्होंने बस्तर दशहरा के रीती रिवाजों और परंपराओं के साथ छेड़छाड़ होने का आरोप लगाया है। उन्होंने आगे कहा कि हद तो तब हुई जब बस्तर दशहरा का छाया चित्र गलत दर्शाया गया, क्योंकि बस्तर में नक्सलियों के नाम से 4000 से ज्यादा नक्सली जेल में बंद है। बड़े दुर्दांत नक्सली सरकार के गोद में बैठे हैं। राष्ट्रपति के पास ताकत है वो उन्हें रिहा कर सकती है।

इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन

इंडिया गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और ‘वोट चोरी’ के मुद्दों को लेकर दिल्ली में एक बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। इसको लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हजारों की संख्या में कांग्रेसी शामिल होंगे। दीपक बैज ने कहा कि 1 नवंबर को देश की राजधानी दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली होने जा रही है, जिसमें हजारों की संख्या में कांग्रेसी शामिल होंगे। वोट चोरी और SIR के माध्यम से वोट काटे जाने के मुद्दे पर यह रैली आयोजित होगी। साथ ही ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर भी बड़ा प्रदर्शन होगा।

स्मृति ईरानी के दौरे पर कसा तंज

इसी के साथ ही दीपक बैज ने भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के दौरे पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा सवाल क्या स्मृति ईरानी बीजेपी की गुटबाजी को कम कर पाएगी ? उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। क्या महंगाई कम होगी ? 13 रूप किलो में शकर मिलेगी ? 400 रूपए में गैस सिलेंडर मिलेगा, यह हमारा सवाल है। वहीं उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी की वो खास है बड़ी नेता है उम्मीद है यह सब होगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP; स्मृति ईरानी करेंगी राजकाज समीक्षा ,मंत्रियों के कामकाज का भी होगा मूल्यांकन

    रायपुर, भारतीय जनता पार्टी की नई प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह-प्रभारी सिद्धार्थ शंभू अपने पहले छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान दो दिन में 12 महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकें करेंगे। 25 और…

    POLITICS; धान खरीदी को लेकर सरकार को घेरा , भूपेश बघेल बोले- पीएससी 2024 की परीक्षा रद्द हो

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी, PSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी, बीटीआई ग्राउंड में कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स निर्माण और महतारी वंदन योजना को लेकर राज्य सरकार पर…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच