POLITICS; मोदी मेरा फोन टैप करा रहे… राहुल गांधी बोले-मेरे पास सबूत, फ‍िर दी बहस की चुनौती

नईदिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी पिछले एक महीने से लगातार मोदी सरकार पर हमला बोल रहे हैं. अब एक बार फिर उन्‍होंने बड़ा दावा किया है. राहुल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कहा कि उनके फोन में ऐसे सबूत मौजूद हैं, जिनके बारे में प्रधानमंत्री को भी जानकारी है, क्योंकि वह उनका फोन टैप करते हैं. राहुल के इस दावे के बाद एक बार फिर सियासी बयानबाजी तेज हो सकती है.

राहुल गांधी पहले ही बीजेपी को खुली बहस की चुनौती दे चुके हैं. अब उन्‍होंने एक बार फिर अपनी चुनौती को दोहराया है. राहुल पिछले 12 दिनों में इस तरह की चुनौती 7 बार दे चुके हैं. राहुल गांधी ने कहा कि जिस दिन प्रधानमंत्री उनके साथ वन-ऑन-वन डिबेट के लिए आएंगे, उस दिन सबको पता चल जाएगा कि कौन विदेशी ताकतों के नियंत्रण में है.

राहुल ने आगे कहा कि कहा कि भाजपा कहती है कि बातचीत संसद में हो सकती है. लेकिन, मुझे संसद में बोलने नहीं दिया जाता. मेरा माइक्रोफोन तक बंद कर दिया जाता है.राहुल गांधी के इन आरोपों पर केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल का जवाब भी सामने आया है. उन्‍होंने कहा कि उन्होंने देश में आपातकाल लगाया, उनकी सरकारों में ऐसा होता होगा. हमारी सरकार में ऐसा कुछ नहीं होता है.

राहुल कई बार दे चुके खुली चुनौती

ऐसा पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी ने खुले तौर पर पीएम मोदी को चुनौती दी हो. वे अब तक करीब 7 बार खुली बहस की चुनौती दे चुके हैं. इसके साथ ही राहुल गांधी कई बार फोन टैपिंग के भी आरोप लगा चुके हैं. इस बार खास यह है कि इंस्‍टा पर एक यूजर के सवाल का जवाब द‍ेते हुए राहुल ने यह आरोप लगाए हैं.

यूजर ने राहुल से पूछा था कि पीएम मोदी कहते हैं कि आपको विदेश से मदद मिल रही है, जबकि आप कहते हैं कि मोदी विदेशी ताकतों के इशारे पर काम कर रहे हैं. इन दोनों दावों के समर्थन में सबूत कहां हैं? यूजर के सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि  उनके पास सभी तरह के आरोपों के सबूत हैं. “वन-ऑन-वन डिबेट से यह साबित हो जाएगा कि विदेशी ताकतों के इशारे पर कौन काम कर रहा है, देश विरोधी कौन है और कब से देश विरोधी गतिविधियों में शामिल है. 

टेलीप्रॉम्प्टर पर क्‍या बोले राहुल?

राहुल ने अपेन सोशल मीड‍ि‍या पर एक और वीड‍ियो शेयर करते हुए कहा कि मोदी जी, अपने ही गोदी मीडिया के दिवाली मिलन में भी टेलीप्रॉम्प्टर? लोग आपके, मंच आपका, माहौल आपका – फिर भी स्क्रिप्ट चाहिए थी। लगता है दबाव में घबरा गए हैं.ख़ैर, कोई बात नहीं।. मुझसे बहस में भी टेलीप्रॉम्प्टर ले आइए, जज भी अपनी पसंद का बैठा लीजिए.बस आइए तो सही. देश जानना चाहता है – असली देशद्रोही कौन है?

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    DENTAL; सरकारी डेंटल कॉलेज में 22 साल से 29 पद खाली, तत्काल नियुक्ति के लिए नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने CM साय को लिखा पत्र

    रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश के एकमात्र शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में वर्ष 2004 से रिक्त पड़े सहायक प्राध्यापक एवं व्याख्याता के पदों…

    CONGRESS; सोनिया गांधी ने ‘वंशवाद’ सहित कई सवालों के दिए जवाब, इंदिरा गांधी की ‘इमरजेंसी’ पर परिवार में ही मतभेद था

    नई दिल्ली, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने पार्टी पर गांधी परिवार के लगातार नियंत्रण और भाई-भतीजावाद के आरोपों से जुड़े सवालों को टाल दिया। उन्होंने कहा कि नेतृत्व से जुड़ा…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत