CRIME; महिला डॉक्टर गिरफ्तार, अवयस्क किशोरी का गर्भापात कराने का गंभीर आरोप

बिलासपुर, नाबालिग बच्ची के गर्भपात और साक्ष्य मिटाने के गंभीर मामले में पुलिस ने एक महिला डॉक्टर को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि डॉक्टर ने नाबालिग होने की जानकारी के बावजूद बच्ची का गर्भपात कराया और इसके बाद भ्रूण को महत्वपूर्ण साक्ष्य जानते हुए अरपा नदी में नष्ट कर दिया. इतना ही नहीं, घटना की जानकारी पुलिस को भी नहीं दी गई. पुलिस ने आरोपी महिला डॉक्टर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है. पुलिस के मुताबिक, बुधवारी निवासी गणेश सोनी (30 वर्ष) पर नाबालिग बच्ची को शादी का झांसा देकर दिसंबर 2023 से लगातार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है. इस दौरान बच्ची गर्भवती हो गई. आरोप है कि गणेश सोनी ने एक महिला डॉक्टर की मदद से अस्पताल में बच्ची का गर्भपात कराया था.

जांच में सामने आई महिला डॉक्टर की भूमिका

मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आरोपियों की पतासाजी और वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए थे. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में तोरवा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.इस मामले में पुलिस ने गणेश सोनी को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया था. विवेचना के दौरान महिला डॉक्टर सुब्धा मसीह (43 वर्ष), निवासी उसलापुर से पूछताछ की गई. जांच में गर्भपात कराने में उसकी संलिप्तता से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलने की बात सामने आई.

भ्रूण को अरपा नदी में नष्ट करने का आरोप

पुलिस के अनुसार, जांच में पता चला कि महिला डॉक्टर को पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी थी. इसके बावजूद उसने गर्भपात कराया. आरोप है कि गर्भपात के बाद भ्रूण को महत्वपूर्ण साक्ष्य जानते हुए अरपा नदी में नष्ट कर दिया गया. इसके अलावा नाबालिग के साथ हुए अपराध की जानकारी पुलिस को भी नहीं दी गई.

13 नवंबर को हुई गिरफ्तारी

पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने 13 नवंबर 2026 को महिला डॉक्टर सुब्धा मसीह को विधिवत गिरफ्तार किया. इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 551/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1), 351(3), 89, 238, 3(5) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2), 5(ठ), 6 और 21 के तहत अपराध दर्ज किया है. मामले में आगे की विवेचना जारी है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLICE; पैसे लेकर आरोपियों को छोड़ने का मामले में प्रशिक्षु SI समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब बिक्री के आरोपियों को पैसे लेकर छोड़ने के आरोप में…

    FIRE; राजधानी के चौपाटी में लगी भीषण आग, आधा दर्जन दुकानें जलकर खाक, लाखों रुपए के नुकसान का अंदेशा

     रायपुर, राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर स्थित चौपाटी में रविवार दोपहर को लगी भीषण आग में आधा दर्जन दुकानें जलकर खाक हो गईं. आगजनी के बीच सिलेंडर ब्लास्ट होने से…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत