
अर्जुन तिवारी
रायपुर, ऐसे तो इंसान इंसान अपने हिसाब से तरह तरह के बेजुबान जानवरों पशु पक्षियों से प्यार करते देखे जाते है परंतु एक गिलहरी के बच्चे को अगर किसी इंसान से इतनी प्यार हो जाय और उनकी कंधे में ऐसे विराज मान होकर घूमने फिरने लगे तो एक आश्चर्य सा लगने लगता है। सामान्यत: गिलहरी बहुत ही फुर्तीली से यहां वहां फुदकती रहती है और मामूली सी आहट में गायब हो जाती है। ऐसी ही एक घटाना में जन्म दिन के अवसर महादेव घाट के गोकुल धाम के पास आयी भावना पाल के कंधे विराजमान एक गिलहरी के बच्चे को बैठे देखा गया जो आश्चर्यजनक है।
इस संबंध में भावना पाल की कहना है कि तीन महीने पहले वह अपने रिश्तेदार के यहां शंकर नगर से बी टी आई रोड से गुजररही थी तब उसने एक गिलहरी के बच्चे कोखम्हार डीह रोड पर घायल अवस्था में देखा और वह उस गिलहरी के बच्चे को अपने साथ अपने घर ले आई और अपने हिसाब से उनकी अपने घरेलू इलाज करने लगी। धीरे धीरे ठीक हो जाने के बाद विगत तीन महीने से उनके साथ ही रहती है। साथ में खाना भी खाती है । कही भी भावना पाल जाती है तो गिलहरी के बच्चे को अपने साथ ही लेकर जाती है । गिलहरी के बच्चे भी बड़े शान से भावना पाल की कंधे में बैठी रहती है। एक सवाल के जवाब में भावना पाल बताती है कि जब वह अपनी स्कूटी में चलती है तब भी गिलहरी आराम से बैठे ही रहते है।}




