COACHING; पुलिस और जेलकर्मियों के बच्चों को कोचिंग फीस में 50% तक की छूट, छत्तीसगढ़ के 6 शहरो में मिलेगी सुविधा

रायपुर, पुलिस और जेल विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चों को अब आईआईटी-जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निजी कोचिंग संस्थानों में 30 से 50 प्रतिशत तक फीस में छूट मिलेगी। प्रभारी डीजीपी एवं जेल डीजी हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में कोचिंग संचालकों के साथ बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने छूट देने पर सहमति जताई है। प्रभारी डीजीपी ने बताया कि इस पहल से कर्मचारियों के बच्चों को संस्थाओं में कोचिंग फीस से राहत मिलेगी। यह सुविधा रायपुर, भिलाई, राजनांदगांव, रायगढ़, अंबिकापुर और बिलासपुर स्थित कोचिंग संस्थाओं में उपलब्ध कराई गई है।

छह शहरों में मिलेगी सुविधा

इस पहल के तहत प्रदेश के छह प्रमुख शहरों में संचालित कोचिंग संस्थानों में पुलिस और जेल विभाग के कर्मचारियों के बच्चों को रियायत का लाभ मिल सकेगा। इनमें रायपुर, भिलाई, राजनांदगांव, रायगढ़, अंबिकापुर और बिलासपुर शामिल हैं। इन शहरों में उपलब्ध कोचिंग संस्थानों के माध्यम से विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कम फीस में कर सकेंगे।

आईआईटी और मेडिकल की तैयारी में मिलेगी मदद

आईआईटी-जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को लंबे समय तक कोचिंग लेनी पड़ती है। निजी संस्थानों की फीस कई बार परिवारों के लिए आर्थिक बोझ बन जाती है। ऐसे में 30 से 50 प्रतिशत तक की छूट मिलने से कर्मचारियों के बच्चों को बेहतर कोचिंग और मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CM; मुख्यमंत्री विष्णु देव का जनदर्शन 26 नवंबर को;कुछ माह पहले स्थगित हो गया था

    *मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम गुरुवार, 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास, सिविल…

    AWARD;पीएम स्वनिधि में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान

    0 राज्य स्तरीय इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज श्रेणी में छत्तीसगढ़ को दूसरा स्थान, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ग्रहण किए राष्ट्रीय पुरस्कार, डिजिटल अडॉप्शन श्रेणी में बड़े बचेली को प्रथम,…

    You Missed

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई