POISON; फूड पॉइजनिंग से 100 बच्चे बीमार, मड़ई मेले में बच्चों ने खाया था चाइनीज फूड

 भोपाल, मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में फूड पॉइजनिंग से 100 बच्चे बीमार पड़ गए. सभी बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद किरनापुर स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया था. जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया. डॉक्टर का कहना है कि बच्चे ठीक है. इतनी बड़ी संख्या में बच्चों के बीमार होने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. इस मामले में प्रशासनिक अधिकारियों का बयान सामने नहीं आया है. सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है कि आखिर इस घटना के लिए जिम्मेदार कौन है?

चाइनीज फूड खाकर बच्चे बीमार हुए

बताया जा रहा है कि बालाघाट जिले किरनापुर क्षेत्र के हिर्री गांव में मड़ई मेले का आयोजन किया गया था. इस मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. यहां एक चाइनीज फूड के स्टॉल से बच्चों ने चाउमिन और मंचूरियन खाया. इसके बाद बच्चों को पेट में दर्द होने लगा. इसके साथ ही उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी. पहले कुछ बच्चों को किरनापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जब धीरे-धीरे पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ने लगी और 100 पहुंच गई.

डॉक्टर का इस मामले में क्या कहना है?

ये पूरी घटना शनिवार (21 नवंबर 2026) की बताई जा रही है. किरनापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर कीर्ति मालाकार का कहना है कि सभी की हालत मढ़ई मेले में चाइनीज फूड खाने से खराब हुई है. पेट दर्द और उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद उन्हें यहां भर्ती कराया गया था. इसके बाद सभी को बालाघाट रेफर कर दिया गया.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    MEDICINE; 137 कैंसर रोधी दवाओं की तय कीमत से अधिक वसूली पर होगी कार्रवाई,अस्पतालों और दवा विक्रेताओं को मूल्य सूची प्रदर्शित करने के निर्देश

    रायपुर, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ ने प्रदेश के दवा निर्माताओं, वितरकों, स्टॉकिस्टों, खुदरा दवा विक्रेताओं, अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों एवं कैंसर उपचार संस्थानों को 137 गैर-अनुसूचित कैंसर रोधी दवाओं की…

    AIIMS;छात्र जितेंद्र दीप की किडनी से दो मरीजों को मिला नया जीवन, एक ही दिन में किए दो कैडेवर किडनी ट्रांसप्लांट

    10वीं कक्षा के छात्र जितेंद्र दीप बने छत्तीसगढ़ के 16वें मृतक अंगदाता; परिजनों के फैसले से बचीं दो जिंदगियां रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर ने एक ही दिन…

    You Missed

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई