STRIKE; CM साय से मुलाकात के बाद पटवारियों की हड़ताल स्थगित,समिति की रिपोर्ट पर विचार करेगी सरकार

रायपुर. छत्तीसगढ़ में 40 दिन से पीवी एप को लेकर लामबंद पटवारियों ने रविवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात के बाद पटवारियों ने यह फैसला लिया है. हड़ताल खत्म होने से धान खरीदी से संबंधित व्यवस्था बिना परेशानी के संचालित हो पाएंगी.

दरअसल, पीवी एप के माध्यम से फसल के भौतिक सत्यापन में आ रही तकनीकी और व्यावहारिक समस्याओं को लेकर पटवारियों में नाराजगी थी. इसे हटाए जाने की मांग की गई थी. इस बीच धान खरीदी तिहार की शुरूआत हुई. हड़ताल का असर किसानों पर पड़ा. मुख्यमंत्री साय ने दो दिन पहले पटवारियों से काम पर लौटने की अपील की थी.

राजस्व पटवारी संघ ने सूचना जारी करते हुए 22 नवबंर को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की है. इसके साथ ही उन्होंने सरकार से मांग की है कि हड़ताल अवधि में पटवारियों के खिलाफ निलंबन, ब्रेक इन सर्विस, स्थानांतरण, कारण बताओ नोटिस जैसे दमनात्मक कार्यवाहियों को शून्य किया जाए. अनिश्चितकालीन आंदोलन की संपूर्ण अवधि को कार्य दिवस मान्य वेतन करते हुए उक्त अवधि का नियमित वेतन प्रदाय किया जाए. वहीं वेतन विसंगति एवं पदोन्नति के संबंध में तत्काल निर्णय लेते हुए आदेश जारी किया जाए. इसके अलावा कर्मचारियों के समस्याओं के निराकरण के लिये ऑनलाईन मुख्यमंत्री जनदर्शन सेवा शुरू किया जाए.

पटवारियों की हड़ताल को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि पटवारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल आज CM हाउस पहुंचा था. इस दौरान पटवारी संघ ने अपनी हड़ताल समाप्त करने का वादा किया है. पटवारियों की वेतन और प्रमोशन संबंधी मांगों को लेकर एक समिति का गठन किया गया है. यह समिति पटवारियों से भी सुझाव लेगी और जल्द ही सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. सरकार रिपोर्ट के आधार पर उनकी मांगों पर विचार करेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में धान खरीदी चल रही है और चक्रवात के कारण फसलों का आकलन भी किया जाना है, ऐसे में पटवारियों का काम पर लौटना जरूरी है.

पटवारियों की हड़ताल समाप्त- मंत्री टंकराम वर्मा

लल्लूराम डॉट कॉम से बातचीत करते हुए राजस्व मंत्री टंक वर्मा ने कहा कि पटवारियों की हड़ताल समाप्त हो चुकी है. वहीं विधायक सुशांत शुक्ला का कहना है कि पटवारी ने आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की है. मुख्यमंत्री ने पटवारियों की मांगों को सुना. उनकी जायज मांगों को पूरा किया जाएगा.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PWD; सड़क मरम्म्त में लापरवाही पर ठेकेदारों की बैंक गारंटी राजसात कर ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश, धीमे निर्माण कार्यों पर भी नोटिस

    0 चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश रायपुर. लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने लगातार…

    COACHING; पुलिस और जेलकर्मियों के बच्चों को कोचिंग फीस में 50% तक की छूट, छत्तीसगढ़ के 6 शहरो में मिलेगी सुविधा

    रायपुर, पुलिस और जेल विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चों को अब आईआईटी-जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निजी कोचिंग संस्थानों में 30 से 50 प्रतिशत…

    You Missed

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई