HOME; राजधानी में PM आवास योजना के तहत 1112 मकानों का होगा आवंटन, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजाधानी रायपुर में अपने घर का सपना देख रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत शहर में 1112 मकानों का आवंटन किया जाना तय किया गया. बता दें, इन मकानों की अनुमानित लागच मात्र 3.25 लाख रुपये रखी गई है, जिससे लाभार्थियों को 325 वर्गफीट का घर मिलेगा.

हजारों परिवारों को मिलेगी राहत

बता दें, इतने कम कीमत में पक्का मकान मिलने से हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिलने जा रही है. वहीं, नगर निगम की ओर से आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. इच्छुक लोग 27 नवंबर से 11 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन शुल्क 100 रुपये तय किया गया है. 21 दिसंबर को आवेदकों की प्रारंभिक लिस्ट सरकार द्वारा जारी की जाएगी.

शहर के अलग-अलग इलाकों में मिलेगा मकान

बता दें, मकानों का आवंटन राजधानी रायपुर के चार अलग-अलग जगहों पर किया जाएगा. सरोजा में सबसे अधिक 480, कचना में 544, अमलीडीह में 60 और बोरियाखुर्द में 28 मकान आवंटित किए जाएंगे. आवेदकों के लिए ये अच्छी खबर होगी, ताकि वे अपने रहने के लिए अपने पसंद की जगह चुन सकेंगे. खास बात यह है कि, आवेदकों की सुविधा के लिए नगर निगम मुख्यालय के सिंगल विंडो सेंटर में हेल्प डेस्क की सुविधा भी शुरू की गई है. यहां आवेदन भरने, दस्तावेजों की जानकारी और पात्रता से जुड़े सवालों का जवाब दिया जाएगा. जिन लोगों को ऑनलाइन आवेदन में दिक्कत आ रही है, वे सीधे हेल्प डेस्क पर जाकर मदद ले सकते हैं.

क्या है पीएम आवास योजना?

बताते चलें, प्रधानमंत्री आवास योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराना है, ताकि झुग्गी-झोपड़ी या कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन मिल सके. सरकार चाहती है कि हर जरूरतमंद परिवार के पास अपना मजबूत घर हो.

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmaymis.gov.in पर जाकर ‘Apply for PMAY U 2.0’ विकल्प चुनना होगा.
  • इसके बाद अपनी आय श्रेणी का चयन करें और आधार नंबर दर्ज कर ओटीपी के जरिए सत्यापन पूरा करें.
  • आवश्यक जानकारी भरकर और दस्तावेज अपलोड करने के बाद फॉर्म आसानी से जमा किया जा सकता है.
  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    MEETING; प्रभारी सचिव निहारिका बारीक की हिदायत- अफसर केवल कार्यों की प्रगति तक सीमित न रहें, बल्कि जनता की समस्या भी प्राथमिकता से निपटाएंं

    0 जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश महासमुंद, छत्तीसगढ़ शासन के गृह एवं जेल विभाग की अपर मुख्य सचिव एवं महासमुंद…

    RAIPUR ; राजधानी के 9 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना, अमित केरकेट्टा तहसीलदार रायपुर होंगे

    रायपुर, कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के कार्य विभाजन में आंशिक संशोधन करते हुए नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। इस आदेश…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..