ELEPHANT; 24 घंटे में दो हाथियों की मौत,हर माह एक हाथी की मौत, रायगढ़ के जंगल में हाथियों की सुरक्षा पर सवाल

रायगढ, छत्तीसगढ़ के रायगढ जिले में शुक्रवार की सुबह छह साल का एक बीमार हाथी शावक मिला। इलाज के दौरान शाम साढ़े चार बजे उसकी मौत हो गई। गुरुवार को भी एक हाथी की करंट से मौत हो गई थी। चौबीस घंटे के भीतर जिले में दो हाथियों की जान जा चुकी है। वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 8 बजे के आसपास मवेशी चराने गए लोगों ने बनहर गांव में एक 6 साल के हाथी शावक को बीमार हालत में देखकर वन विभाग को मामले की जानकारी दी थी। जिसके बाद से लगातार हाथी शावक का इलाज किया जा रहा था। बताया जा रहा था कि हाथी शावक केमिकलयुक्त सब्जी के अलावा प्लास्टिक का सेवन कर लिया था जिसके कारण उसकी तबियत बिगड़ी थी।

इस मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी के अलावा हाथी मित्र दल की टीम घटनास्थल पर पहुंचे और अधिकारियों की उपस्थिति में ही मौके पर बीमार शावक का उपचार शुरू कर दिया था। साथ ही हाथी शावक को गुड पानी, केला के खिलाते हुए बॉटल चढ़ाया गया था। लेकिन आज शाम तकरीबन साढ़े 4 बजे के आसपास हाथी शावक की मौत हो गई है। बहरहाल कल मृत हाथी शावक का पोस्टमार्टम उपरंत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

11 माह के भीतर 13 हाथियों की मौत

  • 27 जनवरी को घरघोड़ा रेंज के कमतरा बीट में चट्टान में फंसकर 1 हाथी के बच्चे की मौत
  • 22 फरवरी को तमनार रेंज के झिंगोल परिसर में 1 हाथी के बच्चे की मौत
  • 11 मार्च को घरघोड़ा रेंज के कुरकुट नदी में 2 हाथी के बच्चों का शव मिला
  • 23 अप्रैल को लैलूंगा रेंज के आमापाली में 1 हाथी के बच्चे की मौत
  • 8 मई को छाल रेंज के घोघरा डेम में 1 हाथी के बच्चे की मौत
  • 11 मई को छाल रेंज के तरकेला गांव में 1 हाथी के बच्चे की मौत
  • 22 मई की रात छाल रेंज के पुसल्दा गांव में तालाब में नहाते समय एक हाथी के बच्चे की मौत
  • 1 जून को खरसिया रेंज के गुरदा संगम में मांड नदी में डूबने से शावक की मौत
  • 30 सितंबर को तमनार रेंज के छैडोरिया गांव के तालाब में शावक का शव मिला
  • 13 अक्टूबर की सुबह छाल रेंज के सारसमार के खेत में हाथी शावक का शव मिला
  • 27 नवंबर को धरमजयगढ़ रेंज के बरतापाली में करंट से नर हाथी की मौत
  • 28 नवंबर को छाल रेंज के बनहर में बीमार हाथी की मौत
  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST; एनएमडीसी ने जंगल किया बर्बाद, वन विभाग ने मांगे 10 करोड़, जीएम एचआर सुधांशु वर्मा निलंबित

     जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तरा अंचल के दंतेवाडा जिले में खनन का काम कर रही देश की सबसे बड़ी लोहे की खान वाली सरकारी कंपनी NMDC (नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन) के…

    CGSSB; वनरक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित, कर्मचारी चयन मंडल ने जारी किया आदेश

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में वनरक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी जानकारी सामने आ रही है. दरअसल, 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली वनरक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..