बौछारें पडने से छत्तीसगढ में हीटवेव से आंशिक राहत; अगले 3 दिनों तक बारिश और ओले गिरने की चेतावनी

रायपुर, चिलचिलाती धूप और गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि देश भर में लू का प्रकोप खत्म हो गया है और बादलों के छाने की वजह से तापमान में गिरावट होगी। बुधवार को अपरान्ह बाद तेज हवा के साथ बौछारें पडने से छत्तीसगढ में हीटवेव से आंशिक राहत मिली है। हालाकि हवा-पानी से उमस बढ गई है।

बहरहाल मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक छत्तीसगढ, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत कई स्थानों पर आंधी-तूफान, बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। पहाड़ी इलाकों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होने के आसार हैं। पूर्वी भारत में तूफान और बारिश की संभावना है।

भारी बारिश की चेतावनी

उत्तर भारत समेत देश के विभिन्न इलाकों में बारिश का दौर शुरू होने वाला है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से उत्तर और पश्चिमी भारत के तमाम राज्यों में बादल छाने और तापमान में गिरावट की की संभावना है। मौसम विभाग ने 24 से 25 मई तक कई इलाकों में काफी तेज बारिश, आंधी-तूफान और ओले गिरने की की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में तेज हवाएं, आंधी-तूफान, बिजली कड़कने की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान में 24 व 25 मई को तेज बारिश का अलर्ट है।

ओले गिरने की संभावना

इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में 24 व 25 मई को ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। हिमाचल प्रदेश में 24 मई को ओले गिरेंगे। उत्तर पश्चिम भारत में 24 और 25 मई को तेज हवाएं चलने वाली हैं। पूर्वी भारत में पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में अगले तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने वाली है। वहीं, मिजोरम, त्रिपुरा में 24 से 26 मई के बीच भारी बारिश होगी। बिहार में 24 व 25 मई को भारी बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, झारखंड में 24-25 मई को बारिश और ओले गिर सकते हैं।

  • Related Posts

    IRAN WAR; विदेश मंत्रालय ने कहा- आठ भारतीयों की जान गई, 55 लाख यात्री भारत लौट चुके

    नई दिल्ली, पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच, विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोमवार को कहा कि क्षेत्र में “विभिन्न घटनाओं” में आठ भारतीय नागरिकों की जान चली गई है,…

    WAR; ट्रंप ने घोषित की नेशनल इमरजेंसी, अमेरिका के एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, अचानक क्यों लिया ये फैसला?

    वॉशिंगटन,  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के एयरपोर्ट्स पर मचे भारी हड़कंप को देखते हुए ‘नेशनल इमरजेंसी’ का ऐलान कर दिया है. पिछले 41 दिनों से जारी सरकारी कामबंदी…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…