बिलासपुर मंडल के निगौड़ा जैतहरी स्टेशन के मध्य रेल ओवर ब्रिज का निर्माण; 

बिलासपुर, रेलवे द्वारा बुनियादी ढांचे के विकास नवाचार, नेटवर्क क्षमता में विस्तार तथा अधोसंरचना विकास हेतू विभिन्न कार्य किए जा रहे है जिससे यात्री सुविधाओं के साथ साथ रेल परिचालन और भी संरक्षित एवं निर्बाध गति से परिचालित किया जाएगा।इस कड़ी में दिनांक 28 मई 2023 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे  बिलासपुर  मंडल के निगौड़ा जैतहरी स्टेशन के मध्य समपार फाटक क्रमांक बीके 52 को बंद कर उसके स्थान पर लिमिटेड हाइट सबवे (रेल ओवर ब्रिज) का निर्माण  कार्य किया जायेगा ।

स्थानीय लोगों की सुविधा एवं मांग के दृष्टिगत तथा सड़क मार्ग को सुचारू रूप से परिचालित करने हेतु यह कार्य किया जाएगा। इसमें 8.40 घंटे का मेगा ब्लॉक कर इस लिमिटेड हाइट सबवे का कार्य पूरा किया जाएगा।इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा ।

*रद्द होने वाली गाडियां

1) दिनांक 28 मई, 2023 को 08747/08748 बिलासपुर कटनी बिलासपुर  पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।

2)  दिनांक 28 मई, 2023 को 08740 /08739 बिलासपुर शहडोल बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।

*रिशेड्यूल होने वाली ट्रेन

1. ट्रेन नंबर 18477 पुरी योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस दिनांक 27मई 2023 को 1.30 घंटे विलंब से प्रारंभ होगी।

2. ट्रेन नंबर 22910  पुरी बलसाड़  एक्सप्रेस दिनांक 28 मई 2023 को 4.00 घंटे विलंब से प्रारंभ होगी।

3.ट्रेन नंबर 18234  बिलासपुर इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस दिनांक 28 मई 2023 को 3.30 घंटे विलंब प्रारंभ होगी।

 समपार फाटक क्रमांक बीके 52 को बंद कर उसके स्थान पर लिमिटेड हाइट सबवे (रेल ओवर ब्रिज) का निर्माण  से स्थानीय लोगों की सुविधा बढ़ेगी तथा  सड़क मार्ग से यातायात सुचारू रूप से परिचालित  किया जाएगा। इसके बनने से गाडियों की समयबद्धता एवं गति में तीव्रता  आयेगी तथा  क्षमता मे विस्तार होने से यात्री सुविधाओं के लिए उन्नत एवं बेहतर कार्य किया जा सकेगा । 

                                                         ***********

  • Related Posts

    SUSPEND; सहकारी बैंक दफ्तर में शराबखोरी,मैनेजर निलंबित, जिला मुख्यालय में अटैच

    रायपुर, राज्य के जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में कर्मचारियों द्वारा शाम ढलते ही शराबखोरी की शिकायत आम है, लेकिन लम्बे समय बाद सख्त कार्यवाही की गई है। राजनांदगांव जिला सहकारी…

    CEMENT; सीमेंट 30 रुपये महंगा, रातों -रात कम्पनियों ने बढाए दाम, ठेकेदार-विल्डर्स हालाकान

    रायपुर, प्रदेश में एक बार फिर सीमेंट की कीमतों में बढ़ोतरी ने निर्माण क्षेत्र को प्रभावित कर दिया है। सोमवार से कंपनियों ने सीमेंट के दाम 30 रुपए प्रति बोरी…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…