नारायणपुर के राजस्व विभाग में विभिन्न पदों की भर्ती हेतु आवेदन 12 जून तक 

रायपुर, कार्यालय कलेक्टर जिला नारायणपुर के राजस्व विभाग में तृतीय श्रेणी सहायक ग्रेड-3, स्टेनोटायपिस्ट, वाहन चालक, चतुर्थ श्रेणी अर्दली, चौकीदार, भृत्य एवं फर्राश सहित कुल 32 रिक्त पदों की पूर्ति हेतु छत्तीसगढ़ के स्थानीय, मूल निवासी अभ्यर्थियों से सीधी भर्ती हेतु आवेदन 12 जून 2023 शाम 5 बजे तक पंजीकृत, स्पीड पोस्ट के माध्यम से आमंत्रित किए गए है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक गेड-3 के 12 पद, स्टेनोटायपिस्ट के 04, वाहन चालक, अर्दली एवं चौकीदार के तीन-तीन पद, भृत्य के 6, फर्राश के एक पद शामिल है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी नारायणपुर जिले के वेबसाईट www.narayanpur.gov.in  (डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटनारायणपुरडॉटजीओव्हीडॉटइन) में अपलोड की गई है एवं जिला कार्यालय (कलेक्टोरेट) नारायणपुर के सूचना पटल पर भी उपलब्ध है।    

जिला सेनानी के पद के लिए दस्तावेज जांच 5 जून को
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा अयोजित राज्य सेवा परीक्षा 2021 के माध्यम से जिला सेनानी (नगर सेना) के पद पर चयनित अभ्यर्थी के अभिलेखों की जांच 5 जून को मंत्रालय महानदी भवन में की जाएगी।

जेल विभाग के अवर सचिव से मिली जानकारी अनुसार जिला सेनानी के पद पर चयनित आशीष कुमार को 5 जून 2023 को दोपहर 12 बजे मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर में अभिलेखों की प्रमाणित प्रति (दो प्रतियों में) सहित कार्यालीन समय में उपस्थित होने का कहा है। साथ ही उनके विरूद्ध किसी भी थाने या न्यायालय में अपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं होने संबंधी शपथ पत्र प्रस्तुत करने और उच्च स्तरीय छानबीन समिति द्वारा अनुशंसित जाति सत्यापन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने कहा गया है।                                                                        

  • Related Posts

    RDA; भूमिस्वामी को नहीं किया जाएगा भूमिहीन, 100 वर्गमीटर से कम मूल भूखंड वालों के लिए भी अंतिम भूखंड का प्रावधान*

    *नगर विकास योजना से कचना, लामांडी और सड्डू को मिलेगा सुनियोजित विकास का नया स्वरूप, अंतिम भूखंडों का आवंटन अभी प्रस्तावित, 10 अक्टूबर 2026 तक आमंत्रित किए गए हैं दावे…

    GOVT; 9 राजनीतिक प्रकरणों की वापसी पर बनी सहमति, 2 मामले पर पुनर्विचार

    *उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की हुई अहम बैठक रायपुर, उप मुख्यमंत्री एवं गृह तथा जेल मंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक आंदोलनों…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर