AAP के 4200 पदाधिकारियों ने ली शपथ;बीजेपी और कांग्रेस को गाली देकर सत्ता में नहीं आ सकते

रायपुर, 2023 के अंत में छत्तीसगढ़ में चुनाव होने हैं। इसके लिए आद आदमी पार्टी ने भी तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच पार्टी के 4200 सर्कल और वार्ड इंचार्ज का शपथ ग्रहण समारोह रायपुर में आयोजित किया गया। जिसमें शामिल होने के लिए पंजाब से आप सांसद डॉ. संदीप पाठक भी पहुंचे। उन्होंने ही इन पदाधिकारियों को शपथ दिलाई है।

कार्यक्रम में पाठक ने कहा- यदि तुमन समाज अउ देश बर सोचहु तो ऊपर वाले(परमात्मा) तुंहर बर प्लानिंग करहि, मतलब की यदी आप देश और समाज के लिए सोचेंगे तो परमात्मा आपके लिए प्लानिंग करेगा। इसके साथ ही उन्होंने पदाधिकारियों को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए कहा है।

समस्याओं को जानना होगा

जिन पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई है उन पदाधिकारियों को जनता के बीच जाकर उनके समस्याओं से रूबरू होना होगा। साथ ही। दिल्ली पंजाब में आप की सरकार की योजनाओं को बुलाकर वोट देने की अपील की जाएगी।

कार्यक्रम में सांसद पाठक ने कहा कि केजरीवाल को जब पहला मौका मिला तो उन्होंने विकास किया। जिसके बाद जनता ने उन्हें फिर मौका दिया। अब दिल्ली में कांग्रेस और बीजेपी का प्रभाव खत्म होता जा रहा है और आप को ही जनता ने पूरा समर्थन दे दिया।

आगे उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने इन दोनों पार्टियों को मौका देकर देख लिया, लेकिन उन्होंने विकास का काम नहीं किया। इसके अलावा यहां के सरकारी स्कूलों को केवल बाहर से पेंट लगाकर दीवारों को चमकाया जा रहा है, जबकि शिक्षा की स्थिति खराब है। उन्होंने पीएससी भर्ती को लेकर सरकार पर आरोप लगाया है कि पैसे लेकर अफसरों के बच्चों की भर्ती की गई। जबकि दिल्ली में बच्चे सरकारी स्कूलों में मेहनत से पढ़कर अफसर बन रहे हैं।

गाली देकर नही, मेहनत से फल मिलेगा

पाठक ने नए नियुक्त हुए पदाधिकारियों को कहा कि केवल बीजेपी और कांग्रेस को गाली देकर सत्ता में नहीं आ सकते। हमें लोगों के बीच जाकर मेहनत से काम करना होगा। जनता सिर्फ काम और मेहनत देखती है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को एकजुट होकर आप की विचारधारा को गांव-गांव की जनता के बीच लेकर जाना होगा।

  • Related Posts

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    रायपुर. छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सीट से लक्ष्मी वर्मा को भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उन्होंने मंगलवार को राज्य महिला आयोग के सदस्य पद से इस्तीफा दे…

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    भुबनेश्वर, ओडिशा में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को राज्य से राज्यसभा की दो सीटों के लिए प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश