राहुल गांधी ने फिर विदेश में की मोदी सरकार की आलोचना; BJP-RSS पर साधा निशाना

वाशिंगटन, अमेरिका की यात्रा पर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार विदेश में जाकर मोदी सरकार की आलोचना की। उन्होंने सरकार की नीतियों के अलावा भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस पर कई गंभीर आरोप लगाये। उन्होंने सरकारी एजेंसियों के गलत इस्तेमाल की बात कही और बीजेपी सरकार की दमनकारी नीतियों की आलोचना की। आपको बता दें कि खास बात है कि हाल ही में की गई ब्रिटेन यात्रा के दौरान भी उन्होंने इसी तरह के आरोप लगाए थे।

सुरक्षा का मुद्दा

राहुल गांधी ने देश में अल्पसंख्यकों का मुद्दा उठाया और कहा कि आज मुस्लिम हमेशा हमले का खतरा महसूस करते हैं, वैसा ही सिख, बौद्ध और अन्य सभी अल्पसंख्यक लोग महसूस कर रहे होंगे। आपके लिए उसी तरह डर का माहौल बन गया है, जैसा 1980 के दशक में दलितों के लिए था। उन्होंने भारत में राजनीति करने को बेहद मुश्किल बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उनकी भारत जोड़ो यात्रा को रोकने की कोशिश की थी और पार्टी के खिलाफ पुलिस और एजेंसियों का इस्तेमाल किया।

4 जून तक रहेंगे राहुल

एक हफ्ते के लिए यूएस टूर पर गये राहुल गांधी मीडिया, भारतीय अमेरिकी ग्रुप, वॉल स्ट्रीट के अधिकारियों और विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ बातचीत करने वाले हैं। चार जून को न्यूयॉर्क में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के साथ उनकी यात्रा समाप्त होगी।

  • Related Posts

    POLITICS; ढालदास के बाद कांग्रेस प्रवेश का सिलसिला जारी, ‘आप’ के दिग्गज ने 100 कार्यकर्ताओं संग थामा दामन

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस इस समय अपने आप को मजबूत बनाने में जुटी है. हाल ही में…

    POLITICS; गुरु खुशवंत सिंह के घर में सियासी सेंध!, बड़े भाई के कांग्रेस प्रवेश करते ही सिंहदेव ने खोला पुराना राज…….

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ की सियासत में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत सिंह के बड़े भाई ढाल दास सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. उनके कांग्रेस…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व