डेढ़ माह से बंद रायपुर से लखनऊ-भुवनेश्वर फ्लाइट 14 जून से शुरू; सप्ताह में चार दिन की उड़ान

रायपुर, बीते लगभग डेढ़ माह से बंद पड़ी रायपुर से लखनऊ व भुवनेश्वर उड़ान 14 जून से फिर से शुरू हो रही है। इंडिगो एयरलाइन की यह उड़ान सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को उड़ान भरेगी। इस उड़ान के शुरू होने से प्रदेश के हवाई यात्रियों को बड़ा फायदा यह मिल रहा है कि अब उन्हें रायपुर से ही सिंगापुर व बैंकाक के लिए कनेक्टिंग उड़ान मिल जाएगी।

रायपुर से लखनऊ व भुवनेश्वर उड़ान के टिकटों की बिक्री भी शुरू हो गई है। बता दें कि जब से रायपुर से भुवनेश्वर उड़ान बंद हुई थी, इसे दोबारा शुरू करने की मांग की जा रही थी। अब यह उड़ान दोबारा शुरू होने से हवाई यात्रियों को काफी फायदा होगा। बताया जा रहा है कि जून के पहले सप्ताह में रायपुर से मुंबई के लिए भी नई उड़ान शुरू हो सकती है।

समय सारिणी

फ्लाइट क्रमांक 6ई6521 ल्रखनऊ से रायपुर के लिए सुबह 8.20 बजे उड़ान भरेगी और सुबह 9.40 बजे रायपुर पहुंचेगी। इसके बाद फ्लाइट क्रमांक 6ई6521 रायपुर से भुवनेश्वर के लिए सुबह 10.10 बजे उड़ान भरेगी और 11.15 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी। इसके साथ ही फ्लाइट क्रमांक 6ई6522 भुवनेश्वर से रायपुर के लिए 11.50 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 12.55 बजे रायपुर पहुंचेगी। इसके बाद फ्लाइट क्रमांक 6ई6522 रायपुर से लखनऊ के लिए दोपहर 1.30 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर तीन बजे लखनऊ पहुंचेगी।

इन दिनों हवाई यात्रियों की आवाजाही में बढ़ोतरी हुई है। वहीं रायपुर विमानतल से अभी एयर इंडिया, इंडिगो एयरलाइंस और विस्तारा एयरलाइंस द्वारा उड़ानों का संचालन किया जा रहा है। इनमें 70 प्रतिशत क्षेत्रों के लिए उड़ाने इंडिगो एयरलाइंस की ही है। वर्तमान में रायपुर से इंदौर, भोपाल, कोलकाता, मुंबई, दिल्ली, चेन्न्ई, बेंगलुरू, हैदराबाद, अहमदाबाद, प्रयागराज के लिए सीधी उड़ानें है, तो वहीं बहुत से क्षेत्रों के लिए कनेक्टिंग उड़ानें भी है।

  • Related Posts

    GOLD; सोने और चांदी के गिर गए दाम, चांदी 2 लाख 35 हजार रुपए किलो

    नईदिल्ली, भारत में सोने और चांदी की कीमतें इन दिनों आसमान छू रही हैं. खरीदारों के बीच कॉम्पिटिशन है, और इन्वेस्टर लगातार इन्वेस्ट कर रहे हैं. इन सबके बीच, आज…

    GOLD-SILVER; लगातार तीसरे दिन धड़ाम से गिरी चांदी, एक ही झटके में 16 हजार कम हुई कीमत

    नईदिल्ली, पिछले कई महीनों से चांदी की कीमतें लगातार आसमान छू रही थीं. बढ़ती कीमतों का सिलसिला अब थम गया है. चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी है. जहां…

    You Missed

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी, कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी,  कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य