RTO अफसर के घर चोरी करने के बाद खरीदा घर-गाड़ी; शादी करने के पहले शाही चोर गिरफ्तार

रायपुर, राजधानी के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में आरटीओ के सेवानिवृत्त अफसर के घर से लाखों रुपये नकदी सहित सोने और हीरा जड़ित प्लेटिनम के लगभग 50 तोला जेवर चोरी करने वाले शाही चोर डी. रवि राव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 85 हजार रुपये नकदी सहित 16 लाख रुपये कीमत की गहने जब्त किए गए हैं।

आरोपी देश के अलग-अलग राज्यों में घूम-घूमकर अकेले चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। वह बड़े घरों को अपना निशाना बनाता था। पहली बार उसने बड़ा हाथ मारा था। चोरी के पैसों को वह अपनी अय्याशी और एशो आराम पर खर्च करता था। चोरी की रकम और जेवर बेचने के बाद उसने तेलीबांधा क्षेत्र में तीन लाख का एक घर खरीदा, इसके बाद सेकेंड हैंड कार खरीदी और अब वह जल्द ही शादी करने की तैयारी में था। आरोपी ने घर में सीसीटीवी लगवाई व गली में भी एक कैमरा लगवाया। उसके बदलती दिनचर्या पर शक होने पर पुलिस ने पकड़कर कड़ाई से पूछताछ तक उसने चोरी करना स्वीकार किया।

गुरुवार को मामले का राजफाश करते हुए एएसपी अभिषेक माहेश्वरी ने बताया कि गीतांजली नगर निवासी अब्दुल गनी खान के यहां चोरी करने के आरोपित मूलत: ओडिशा गंजाम निवासी डी. रवि राव को गिरफ्तार किया है। अब्दुल गनी के यहां 14-15 अप्रैल दरमियानी रात चोरी हुई थी। चोरी के बाद आरोपित ओडिशा भाग गया था। बेहद ही शातिर तरीके से वारदात को अंजाम दिया था। घटना के समय वह न ताे फोन का उपयोग किया और न ही गाड़ी का। चोरी का पूरा सामान एक बैग में लेकर फरार हो गया। ओडिशा में कुछ दिन रूकने के बाद वह वहां चोरी का सामान भी बेचा। उसी पैसे से तेलीबांधा श्यामनगर में एक मकान खरीदा। रवि राव पूर्व में आंध्र प्रदेश में चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। पुलिस के अनुसार रवि राव राजधानी रायपुर में और भी चोरी की है।

लूट का हुआ शिकार:

रवि राव ने चोरी के पैसों से ओडिशा में सात से आठ लाख रुपये का उधारी चुकाई। आरोपित ने पुलिस को बताया कि ओडिशा जाते समय कुछ लोग उसकी कार को रोक कर चेकिंग की। कार के ड्राइविंग सीट के बाजू में रखे तीन से चार लाख रुपये निकाल लिए। रास्ते में कार खराब होने पर उसने कार बीच रास्ते में छोड़ दी। अब पुलिस उसके बताए स्थान में जाकर कार जब्ती करेगी। वहीं जिनके पास जेवर बेचे हैं उनसे जेवर जब्ती करेगी।

हीरा जड़ित प्लेटिनम को फैंसी समझकर फेंका, बाद में रोया

जानकारी के अनुसार छह से सात लाख रुपये के सोने की जेवर को उसने ओडिशा में राह चलते लोगों के अलावा छोटे-मोटे जौहरियों को बेच दिया था। वहीं के एक सुनार के पास हीरा जड़ित प्लेटिनम के जेवर को बेचने गया तो, वह प्लेटिनम व हीरे की पहचान नहीं कर पाया और वह उसे लेने से इनकार कर दिया। रवि जेवर को फैंसी समझकर रास्ते में फेंक दिया। जब बाद में उसे पता चला तो वह बहुत रोया। बाद में खोजने लगा।

  • Related Posts

    STRIKE; शिक्षकों की कमी के चलते 11 दिनों से स्कूल में तालाबंदी के बाद बच्चों के साथ पालक भी सडक पर, भगतदेवरी के पास हाईवे जाम

    महासमुंद, छत्तीसगढ के महासमुंद जिले के भगतदेवरी इलाके के ग्राम ढोढरकसा के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों की कमी का मामला आखिरकार सड़क तक पहुंच गया। लंबे समय से…

    HIJACK; ‘इजरायली यात्रियों से भरे प्‍लेन के कॉकपिट से चीखने की आवाजें, पायलट पर चाकू से हमला’

    तेल अवीव, दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट ने बुधवार को सऊदी अरब के ऊपर इमरजेंसी सिग्नल भेजा और रास्ता बदल लिया। इससे इजरायल से यूएई…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर