लू की चेतावनी के साथ छत्‍तीसगढ़ में 43 डिग्री के पार पहुंचा पारा

रायपुर, तपाने के लिए जाना जाने वाला नौतपा जहां शुक्रवार को समाप्त होने वाला है, वहीं प्रदेश भर में अब भीषण गर्मी शुरू हो गई है। सुबह से ही तपिश बढ़ने लगी है, जो दोपहर तक और बढ़ जाती है।

तापमान

रायपुर 43.0 28.3

बिलासपुर 41.4 26.6

जगदलपुर 40.2 25.1

अंबिकापुर 38.2 25.5

पेंड्रा रोड 38.1 23.4

प्रदेश में सर्वाधिक 45 डिग्री तापमान सक्ती रहा

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों में तो प्रदेश में कुछ क्षेत्रों में लू चलने के आसार है। गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। प्रदेश भर में सक्ती सर्वाधिक गर्म रहा और एआरजी सक्ती में अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और तपिश में बढ़ोतरी होने वाली है। इस वर्ष मानसून की रफ्तार भी धीमी है और इसके चलते गर्मी और बढ़ने वाली है। सुबह से ही धूप इन दिनों चुभनी शुरू हो गई है और दोपहर तक तो उमस व गर्मी से लोग बेचैन होने लगे हैं।

आने वाले दिनों में भी मौसम का रुख इस प्रकार ही रहेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि 10 जून तक मासौम के मिजाज में बदलाव के आसार नहीं है,इसके बाद मौसम का मिजाज थोड़ा बदल सकता है। प्रदेश में 13 जून को जगदलपुर के साथ मानसून का प्रवेश हो सकता है,इसके बाद 16 जून को रायपुर व 21 जून को मानसून अंबिकापुर प्रवेश कर सकता है।

रात में भी बढ़ी उमस

दिन के साथ ही रात में भी उमस बढ़ गई है। रायपुर का न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। आने वाले दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में और बढ़ोतरी के आसार है।

  • Related Posts

    WILD LIFE; सड़क किनारे टहलता दिखा दुर्लभ ‘सफेद भालू’, सड़क पार करते आया नजर

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के मरवाही वनमंडल में इन दिनों एक दुर्लभ सफेद भालू की मौजूदगी चर्चा का विषय बनी हुई है। पेंड्रा वन परिक्षेत्र के कुदरी गांव में सड़क किनारे घूमते…

    CAPTAIN; जब सब डर गए, तब कैप्टन स्मित मच्छार ने संभाला मोर्चा, सिखा गए जिंदगी का ये बड़ा सबक, पीएम ने भी सराहा

    नईदिल्ली, आसमान में उड़ रहा एक विमान, सैकड़ों जिंदगियां और अचानक कॉकपिट के अंदर ऐसा संकट, जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी। हालात इतने बिगड़ गए कि विमान…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत