दरोगा निलंबित;एसडीओ को नोटिस,समूचा थाना लाइन अटैच, रेप पीडिता की मां को जेल में डालने का दुष्परिणाम

बिलासपुर, पिछले दिनों रतनपुर थाना क्षेत्र में रेप पीड़िता की मां को बदले की भावना से झूठे केस में फंसाने और जेल भेजने के मामले में जमकर बवाल हुआ था। इस मामले को लेकर कई संगठनों ने प्रदर्शन कर रतनपुर थानेदार पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। प्रदर्शन भी किया था, जिसके बाद एसपी ने थानेदार को सस्पेंड कर दिया गया था। साथ ही एसडीओपी को नोटिस जारी किया गया था। अब इस मामले में रतनपुर थाने के पूरे स्टाफ को हटा दिया गया है।

रतनपुर में रहने वाली पीड़िता ने आफताब मोहम्मद के ऊपर दुष्कर्म व पॉक्सो की एफआईआर दर्ज करवाई थी। आफताब मोहम्मद जेल में है। आरोपी के घर वालों ने पीड़िता व उसकी मां को केस वापस लेने का प्रलोभन दिया था और न मानने पर रतनपुर थाने के पुलिसकर्मियों से सांठ-गांठ कर पीड़िता की मां को ही पॉक्सो के मामले में जुर्म दर्ज कर जेल भिजवा दिया था। मामले में सामाजिक संगठनों के विरोध के बाद एसपी ने रतनपुर टीआई को लाइन अटैच कर दिया था और एडिशनल एसपी के नेतृत्व में जांच कमेटी बना दी थी। जांच कमेटी की रिपोर्ट अदालत में सबमिट करने के बाद पीड़िता महिला को जमानत मिल गई और टीआई को एसपी ने निलंबित कर दिया।

  • Related Posts

    CRIME; एकाएक करोड़पति बने भिलाई के पार्षद परिवार की खुली पोल, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

    दुर्ग, नगर निगम भिलाई की पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेशचंद सिंह राजपूत और पुत्र मानवचंद सिंह के खिलाफ उतई थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न…

    ED; भारतमाला मुआवजा घोटाले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी जयप्रकाश गांधी की 12.78 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

    रायपुर, ईडी ने भारतमाला परियोजना घोटाले में 12.78 करोड़ रुपए की 62 चल-अचल संपत्तियों को जब्त किया। इसमें 8.09 करोड़ की जमीन और 4.69 करोड़ रुपए के शेयर एवं म्यूचुअल…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र