भीषण सड़क हादसे में दो बच्चों सहित 7 की मौके पर मौत; चारों ओर मची चीख-पुकार

भोपाल. मध्य प्रदेश के सीधी में उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं. हादसा 8 जून की दोपहर सीधी टिकरी मार्ग के डोल में हुआ. यहां हाइवा ट्रक ने बोलेरो को पूरी तरह रौंद दिया. उस वक्त मृतक कुंदौर गांव से सीधी के सिरसी गांव आ रहे थे. हादसे में दो लोगों की हालत गंभीर है. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई.

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया बोलेरो सड़क किनारे खड़ी हुई थी. लोग उसी में बैठे थे. इतने में हाइवा ट्रक रफ्तार से आया और उसे टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. गाड़ी पूरी तरह खत्म हो गई. उसमें बैठे लोग उसमें दब गए. हादसा की आवाज इतनी तेज थी कि लोग सहम गए. नजारा देखते ही वे उस दौड़े और लोगों की मदद करनी शुरू की. लोगों ने गाड़ियों के फंसे पार्ट्स को निकालना शुरू किया.

हादसा होते ही मची अफरा-तफरी
लोगों ने बताया कि एक के बाद एक जब बोलेरो में से लोगों को निकाला तो पता चला कि 7 लोगों की मौत वहीं हो चुकी थी. इन मृतकों में बच्चे भी थे. ये सब देख सड़क पर अफरा-तफरी मच गई. कुछ लोगों ने पुलिस को फोन किया, तो कुछ लोगों ने अस्पताल को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है

  • Related Posts

    CRIME; अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर चालक किसान ने किया जहर का सेवन, हालत स्थिर, जांच के आदेश

    बलौदाबाजार, छत्तीसगढ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल तहसील के ग्राम सिनोधा में महानदी से अवैध रेत परिवहन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई के दौरान एक ट्रैक्टर चालक किसान द्वारा जहरीला…

    MURDER; माता-पिता ही कातिल निकले, दुर्ग में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से उठा पर्दा, पुलिस ने दर्ज किया FIR

    0 बच्चों की हत्या और आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रही है पुलिस दुर्ग, छत्तीसगढ के दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र के आर्य नगर में मई माह…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’