बड़ी दुर्घटना टली; ओडिशा में दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस के ब्रेक बाइंडिंग में लगी आग

भुबनेश्वर, ओडिशा (Odisha) में गुरुवार रात एक और ट्रेन हादसा टल गया। नुआपाड़ा जिले में खरियार रोड स्टेशन के पास गुरुवा दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस (Puri-Durg Express) के ब्रेक बाइंडिंग में आग लग गई, समय रहते इस पर नियंत्रण कर लिया गया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। बताया जा रहा है कि ट्रेन के एसी कोच संख्या बी -3 के नीचे ब्रेक बाइंडिंग के पास आग लगी थी।

सूचना मिलते ही दमकल की एक टीम मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। बाद में ट्रेन को उसके रूट पर भेजा गया। आग से कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन आग लगने के बाद ट्रेन के कुछ यात्रियों और वहां मौजूद लोगों में भय की स्थिति उत्पन्न हो गई।

ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीओआर) की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, ब्रेक के अधूरे रिलीज के कारण घर्षण के कारण ब्रेक पैड में आग लग गई। ईस्ट कोस्ट रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि कोच के अंदर कोई आग नहीं लगी थी और ब्रेक पैड के अलावा किसी अन्य नुकसान की सूचना नहीं थी। ईसीओआर ने पुष्टि की कि समस्या को ठीक कर लिया गया है और ट्रेन खरियार रोड स्टेशन से 23ः00 बजे रवाना हुई।

  • Related Posts

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    FOREST; तमोरा जंगल संवेदनशील, पहले भी वन अमले की अतिक्रमणकारियों से हो चुकी है भिडंत

    0 एफआईआर में पहले भी विवाद की घटनाओं का उल्लेख महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत तमोरा जंगल में वन विभाग की टीम और अतिक्रमणकारियों के बीच…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा