बस्तर में 21 तो राजधानी में 24 जून तक हो सकता है मानसून की दस्तक; आज छाये रहेंगे हल्के बादल

रायपुर, केरल में मानसून के प्रवेश होते अब मानसूनी हलचल बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार केरल में भी मानसून अपने निर्धारित समय से आठ दिन देरी से आया है, इसे देखते हुए जगदलपुर में 21 जून और रायपुर में 24 जून को मानसून का प्रवेश संभावित है। हालांकि अगर इस दौरान मानसूनी सक्रियता तेजी के साथ बढ़ी तो मानसून निर्धारित तिथि से पहले भी आ सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को भी छत्तीसगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही हल्की वर्षा के आसार है, साथ ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बदलाव नहीं होगा।

गुरुवार को भी रायपुर में सुबह से ही सूरज के तेवर तीखे रहे। तापमान में हुई बढ़ोतरी के चलते इन दिनों उमस भी बढ़ गई है। रायपुर का अधिकतम तापमान इस सीजन में पहली बार गुरुवार को 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। प्रदेश भर में सक्ती सर्वाधिक गर्म रहा, एआरजी सक्ती का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 10 जून के बाद से प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार बने हुए है, साथ ही तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि इस वर्ष केरल में ही आठ दिन विलंब से मानसून आया है, इसके चलते प्रदेश में भी आठ दिन विलंब होना संभावित है।

30 वर्षों में पहली बार नहीं चली लू

इस वर्ष बीते 30 वर्षों में पहली बार देखने को मिला है कि छत्तीसगढ़ में लू नहीं चली है। इसके साथ ही इस बार भले ही तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है, लेकिन उमस व गर्मी ने लोगों को हलाकान कर दिया है। मार्च और अप्रैल का महीना तो नहीं तपाया,लेकिन मई के दूसरा पखवाड़ा तपाने वाला रहा। अब जून में भी तपिश और ज्यादा बढ़ गई है।

  • Related Posts

    SNAKE; दुर्लभ ल्यूसिस्टिक करैत, दक्षिण एशिया में कम मिलते हैं ऐसे दुधिया करैत सांप

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चरोदा क्षेत्र स्थित पंचशील नगर में एक घर में सफेद रंग का सांप दिखा. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और सर्प रेस्क्यूअर…

    WAR; होर्मुज में भारतीय नाविकों के जहाज पर हमला, 1 लापता, 10 ने बीच समंदर शिप छोड़कर बचाई जान

    नईदिल्ली, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ओमान के तट के पास एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है. विदेश…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर